Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। दरअसल अडानी ग्रुप की मालगाड़ी 12:15 समय के लगभग रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र के नजदीक अचानक तकनीकी खराबी होने के कारण तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। यह गाड़ी कुरुक्षेत्र से पेहवा रोड अडानी रेक में जा रही थी। डिब्बे पटरी से उतरने के चलते अप -डाउन की दोनों लाइने बाधित हो गई है यह गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 5 से आई थी रेलवे विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार RPF पोस्ट कुरुक्षेत्र के क्षेत्राधिकार के किलोमीटर संख्या 155/32 से 155/38 के मध्य अडानी ग्रुप की मालगाड़ी का समय 12/15 बजे 03 डिब्बे ड्रिलमेंट हो गए है जिससे अप व डाउन की दोनों लाइन बाधित हो गई है। आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री का भी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम है। जहां उन्होंने सोमनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से 400 मीटर की दूरी पर ही यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से कुछ देर पहले ही यह हादसा हुआ है।
आवाजाही हुई स्थगित
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कुरुक्षेत्र की दो और तीन लाइन लाइन के कट पर रेल की आवाजाही स्थगित है। रेल के डिब्बो को लाइन से हटाने का कार्य चल रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि अदानी ग्रुप का रैंक लगने के लिए जा रहा था और यह उनकी ही ट्रेन है जो अचानक पटरी से उतर गई है अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जांच की जा रही है हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। व्यवस्था ठीक करने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं इस हादसे की वजह से रेलवे लाइन नंबर दो और तीन को भी रेल के आने जाने के लिए अभी बंद किया हुआ है।