Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात, मां को चाकू मारने के बाद युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग; हुई मौत

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात, मां को चाकू मारने के बाद युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग; हुई मौत

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोए़डा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में दर्दनाक घटना घटी। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद एक युवक ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया और फिर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

हालांकि,  गंभीर रूप से घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और सोसाइटी के लोगों में मातम पसर गया है। वहीं, बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा में हैरान करने वाला मामला  

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय सागर यादव पुत्र अनिल यादव मूलरूप से गांव पतवाड़ी का निवासी था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर-1 में फ्लैट नंबर 1804 में रहता था। शुक्रवार यानी 5 मई को किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से बहस हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सागर ने अपनी मां पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उन्हें मामूली चोट आई।  

Also read: Delhi News: गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां-बेटे की चाक़ू से गोदकर हत्या

युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर मानसिक रूप से बीमार है। घटना के दौरान वह अपने फ्लैट से निकलकर नीचे आया और पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गया। सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया , लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की मां का भी प्राथमिक उपचार कराया गया है।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast