Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के रोहतक में हाईव पर मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के रोहतक में हाईव पर मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में आज सुबह-सुबह रोहतक-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर कनक ढाबे के पास एक कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान झज्जर जिले के आसौदा गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सांपला पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जवान का शव मिलने की खबर से परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, JE और 2 लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने फरीदाबाद में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिजली मीटर की क्षमता बढ़ाने के बदले उपभोक्ता से अवैध रूप से पैसे मांगे थे।

हरियाणा में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए चली विशेष ट्रेन, सीएम ने किया शुभारंभ

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को रवाना करना मेरा परम सौभाग्य है। इस यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्य गाथा का इतिहास रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast