Search KhabarFast

Press ESC to close

Donald Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम! जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क का ऐलान

Donald Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम! जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क का ऐलान

Donald Trump Tariff: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर टैरिफ का बम फोड़ दिया है। ट्रंप ने पहले कनाड़ा पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद सभी जेनेरिक दवाओं पर 200% तक आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है, जो दुनिया के प्रमुख जेनेरिक दवा निर्यातकों में शामिल हैं। भारतीय फार्मा कंपनियों के निर्यात, कारोबार और अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने बुधवार को घोषणा की कि 1 अगस्त, 2026 से दो साल तक अमेरिका में आयात होने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर शून्य प्रतिशत टैरिफ लागू रहेगा, जिसके बाद टैरिफ में 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर ट्रम्प ने कहा कि इस नीति का मकसद जेनेरिक दवाओं के उत्पादन को वापस अमेरिका में लाना है और जो कंपनियाँ तय समय-सीमा के भीतर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और उपकरण स्थापित नहीं करेंगी, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि 1 अगस्त  2026 से  अमेरिका में आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर दो साल तक ज़ीरो परसेंट टैरिफ लागू रहेगा। इसके बाद, एक साल के लिए टैरिफ बढ़ाकर 100% कर दिया जाएगा और फिर उसके बाद इसे 200% कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इसका मकसद अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना है, जबकि पेटेंट वाली, ब्रांडेड और इनोवेटिव दवाओं पर मौजूदा पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि इस पॉलिसी का मकसद अमेरिका के लोगों की सुरक्षा करना है। पेटेंट वाली, ब्रांडेड या इनोवेटिव दवाओं पर जो पॉलिसी अब तक बहुत सफल रही है, वह वैसी ही बनी रहेगी। इसके अलावा, उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि अमेरिका भर में दवा बनाने वाली फैक्ट्रियां बहुत तेज़ी से बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे अमेरिका में दवा बनाने वाली फैक्ट्रियां ऐसी तेज़ी से बनाई जा रही हैं, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान में नहीं तो कहां हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? तख्तापलट की हो रही साजिशें!

Iran Supreme Leader: ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर लगातार कई कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं। उनको लेकर सस्पेंस तब और बढ़ जाता है, क्योंकि वह सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, केवल लिखित बयानों के जरिए ही बातचीत की है।

ईरान पर फिर कहर बनकर टूटेगा अमेरिका का B-2 बॉम्बर? डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने दिए संकेत

US-Iran Tension:पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर है। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ गया है। दोनों देश एक-दूसरे के ठिकाने पर हमला कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगातार धमकियां दी रहा है कि ईरान को मिटा देंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast