Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग, प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने बेटी की बेरहमी से की हत्या, दामाद जान बचाकर भागा

पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग, प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने बेटी की बेरहमी से की हत्या, दामाद जान बचाकर भागा

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने अपनी नवविवाहिता बेटी और उसके पति को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान दामाद अपनी जान बचाकर खेतों की ओर भाग निकला, जबकि हमलावरों ने बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में उसका शव फरीदकोट-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी उस समय मिली जब गांव ढिलवां कलां के कुछ लोगों ने हाईवे किनारे झाड़ियों में एक नवविवाहिता का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान जिला फरीदकोट के गांव हरिका बुर्ज निवासी महिकप्रीत कौर, पत्नी जगदीप सिंह के रूप में हुई।

डीएसपी इन्वेस्टिगेशन फरीदकोट अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को नेशनल हाईवे के पास खेतों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर मृतका की पहचान हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती ने अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका परिवार नाराज था।

उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेरकर हमला किया। हमले के दौरान युवक खेतों में भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि युवती की मौके पर ही हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana news: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की अंबाला इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएचबीवीएन, सीवन (कैथल) में कार्यरत एलडीसी संदीप कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो थाना, एसवी एंड एसीबी, अंबाला में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 13 दिनांक 21.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast