Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान पर फिर कहर बनकर टूटेगा अमेरिका का B-2 बॉम्बर? डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने दिए संकेत

ईरान पर फिर कहर बनकर टूटेगा अमेरिका का B-2 बॉम्बर? डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने दिए संकेत

US-Iran Tension:पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर है। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ गया है। दोनों देश एक-दूसरे के ठिकाने पर हमला कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगातार धमकियां दी रहा है कि ईरान को मिटा देंगे।

अब बताया जा रहा है कि अमेरिका एक बार फिर ईरान के खिलाफ बी-2 बॉम्बर का इस्तेमाल कर सकता है। व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्काविनो को एक सोशल मीडिया पैटर्न फिर सुर्खियों में है।

स्काविनो ने बढ़ाया सस्पेंस 

दावा किया जा रहा है कि जब-जब डैन स्काविनो ने बी-2 बॉम्बर का वीडियो पोस्ट किया, उसके कुछ समय बाद ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान शुरू हुए। अब उनके नए वीडियो आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि फरवरी 2026 में उन्होंने बी-2 बॉम्बर का वीडियो शेयर किया था। लगभग 24 घंटे बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया था। मई 2026 में भी स्काविनो ने बी-2 बॉम्बर का वीडियो शेयर किया था। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के आदेश दिए थे।

अमेरिका-ईरान में ठनी 

अब एक बार फिर स्काविनो ने B-2 बॉम्बर का वीडियो शेयर किया है। जिसमें बी-2 बॉम्बर के साथ एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमान उड़ते दिखाई दे रहे हैं। स्काविनो का सोशल मीडियो पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका-ईरान के बीच एक फिर ठन गई है।  

Also read: वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी; 15 लोगों की मौत

बी-2 बॉम्बर की क्या खासियत      

बी-2 फाइटव विमान अमेरिका का सबसे आधुनिक स्टील्थ स्ट्रैटैजिक बॉम्बर माना जाता है। यह बंकर बस्टर बम ले जाने में सक्षम है, जो बंकर को तहस-नहस कर सकता है। यही वजह है कि विश्लेषकों का कहना है कि इस विमान की तस्वीरें या वीडियो सिर्फ सैन्य ताकत के लिए नहीं बल्कि ईऱान को रणनीतिक संदेश के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में सोमवार को AI कंपनी OpenAI के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। 30 से ज्यादा छात्र कार्यकर्ता एक बिल्डिंग में पहुंचे, जहां OpenAI का पब्लिक-फेसिंग लॉबिंग ऑफिस मौजूद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंका देने वाला खुलासा, बोले- हां मेरी जान को था खतरा, इसी वजह से बदला गया तुर्की में विमान

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। ट्रंप ने माना है कि पिछले महीने तुर्की में NATO समिट से लौटते समय, सीक्रेट सर्विस और सेना के कहने पर उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर मिले "खतरे" के कारण चुपके से अपना विमान बदलना पड़ा था। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वहीं किया जो सीक्रेट सर्विस और सेना ने उनसे करने को कहा था और वे एक दूसरी फ्लाइट में सवार हो गए।

कपड़े धोने से लेकर Bentley चलाने तक का काम, सैलरी 90 लाख! वायरल हुआ अनोखा जॉब विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम की एक पुरानी और प्रतिष्ठित मैगजीन ‘द लेडी’ में छपे एक नौकरी के विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। विज्ञापन में एक रहस्यमयी इंटरनेशनल बिजनेसमैन और रेसिंग ड्राइवर ने अपने लिए पर्सनल असिस्टेंट की तलाश की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast