Akshara Singh Marriage: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद अक्षरा अब हिंदी सिनेमा में भी कदम रख चुकी हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी शादी और प्यार को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं, तो उन्होंने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पहले जो प्यार में होने की बात कही थी, वह मजाक में कही थी। अक्षरा ने कहा कि उन्हें अपनी ऑडियंस से बहुत प्यार है और काम के बीच उन्हें किसी और के लिए समय निकालना मुश्किल होता है।
सच्चा प्यार मिलना आसान नहीं- अक्षरा
अक्षरा ने कहा कि आज के समय में सच्चा प्यार मिलना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि आजकल कई लोग एक साथ कई रिश्तों में रहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा इंसान चाहिए जो पूरी ईमानदारी के साथ उनके साथ खड़ा रहे। अगर उन्हें कोई ऐसा सच्चा साथी मिल जाता है तो वह उसके लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर सकती हैं।
अक्षरा के मुताबिक कैसा होना चाहिए जीवन साथी?
शादी को लेकर अक्षरा ने कहा कि शादी तभी करनी चाहिए जब सामने वाला व्यक्ति आपका हाथ थामकर पूरी जिंदगी आपके साथ चले। वह आपकी इज्जत करे, आपकी भावनाओं को समझे और आपको सम्मान दे। अक्षरा के मुताबिक, जब ऐसा जीवनसाथी मिल जाएगा तो प्यार और भी खूबसूरत हो जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द शादी करने वाली हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तक उन्हें कोई सही लड़का ही नहीं मिला है। उन्होंने आज के दौर के रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि फिलहाल सिचुएशनशिप का जमाना चल रहा है।
पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है नाम
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का नाम पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अक्षरा ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि पवन सिंह अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करें। फिलहाल अक्षरा अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। भोजपुरी फिल्मों के बाद अब वह हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं और आने वाले समय में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
Also read: ‘घर वापसी का यह समय...’, अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता; अस्पताल-सर्जरी का किया जिक्र