Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान में नहीं तो कहां हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? तख्तापलट की हो रही साजिशें!

ईरान में नहीं तो कहां हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? तख्तापलट की हो रही साजिशें!

Iran Supreme Leader:   ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर लगातार कई कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं। उनको लेकर सस्पेंस तब और बढ़ जाता है, क्योंकि वह सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, केवल लिखित बयानों के जरिए ही बातचीत की है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि तेहरान में सत्ता के लिए आंतरिक संघर्ष हो रहा है, जिससे देश के कट्टरपंथी गुट प्रशासन से अलग रुख अपना चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कट्टरपंथी ग्रुप सत्ताधारी नेताओं पर अमेरिका के साथ 14 सूत्रीय राजनयिक समझौते के बाद सॉफ्ट कूप करने का आरोप लगा रहे हैं।

तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप  

अमेरिका स्थित शोधकर्ता अराश अजीजी ने कहा कि मोजतबा की निरंतर अनुपस्थिति का मतलब है कि कट्टरपंथियों की उन तक पहुंच नहीं है और गालिबफ और उनके सहयोगी प्रभावी रूप से देश के प्रमुख है। इसलिए अति-कट्टरपंथियों ने गालिबफ और पेजेश्कियन पर मोजतबा के खिलाफ तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है।  

Also read: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

सांसद ने भी खड़े किए सवाल

वहीं, एक कट्टरपंथी सांसद महमूद नबावियन ने खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान की जनता को चेतावनी, क्या तख्तापलट होने वाला है? इसके अलावा समारोह के बाद उन्होंने पोस्ट किया कि शहीद इमाम को विदाई के इन क्षणों में हम उनके रक्त का बदला लेने का झंडा बुलंद करते हैं। उन्होंने कहा कि तख्तापलट के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में सोमवार को AI कंपनी OpenAI के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। 30 से ज्यादा छात्र कार्यकर्ता एक बिल्डिंग में पहुंचे, जहां OpenAI का पब्लिक-फेसिंग लॉबिंग ऑफिस मौजूद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंका देने वाला खुलासा, बोले- हां मेरी जान को था खतरा, इसी वजह से बदला गया तुर्की में विमान

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। ट्रंप ने माना है कि पिछले महीने तुर्की में NATO समिट से लौटते समय, सीक्रेट सर्विस और सेना के कहने पर उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर मिले "खतरे" के कारण चुपके से अपना विमान बदलना पड़ा था। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वहीं किया जो सीक्रेट सर्विस और सेना ने उनसे करने को कहा था और वे एक दूसरी फ्लाइट में सवार हो गए।

कपड़े धोने से लेकर Bentley चलाने तक का काम, सैलरी 90 लाख! वायरल हुआ अनोखा जॉब विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम की एक पुरानी और प्रतिष्ठित मैगजीन ‘द लेडी’ में छपे एक नौकरी के विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। विज्ञापन में एक रहस्यमयी इंटरनेशनल बिजनेसमैन और रेसिंग ड्राइवर ने अपने लिए पर्सनल असिस्टेंट की तलाश की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast