Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime News: दिल्ली के उस्मानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, भाई पर हत्या का आरोप; बच्चों के सामने वारदात को दिया अंजाम

Delhi Crime News: दिल्ली के उस्मानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, भाई पर हत्या का आरोप; बच्चों के सामने वारदात को दिया अंजाम

Delhi Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गौतमपुरी गली नंबर-17 में करीब 30 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान वसीम (नाम पुलिस पुष्टि के अधीन) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गौतमपुरी स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे उसका छोटा भाई अनस, जो मेरठ के सरधना से आया था, घर पहुंचा। आरोप है कि उसने बिस्तर पर लेटी अपनी बहन पर उसके बेटे और बेटी के सामने गोली चला दी। दो गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक महिला के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 छोटे लड़के से प्यार का अंजाम हुआ भयावह, विवाहित महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

Gujrat News:गुजरात के गोंडल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका अपने से 20 साल छोटे से प्रेम संबंध में थी और महिला उस पर शादी करने के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। आरोप है कि इसी के चलते प्रेमी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

राजधानी दिल्ली के नरेला में नशे की हालत में मर्सिडीज से तीन कारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; हिरासत में आरोपी

Delhi News: बाहरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह शराब और रफ्तार का कहर दिखाई दिया। जहां एक मर्सिडीज कार सवार युवक ने नशे की हालत में तीन कारों और एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। जोकि नरेला का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi News: इंद्रपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का छापा, 15 जुआरियों को पकड़ा; ₹3.61 लाख नकद और अन्य सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के इंद्रपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ़ ने इंद्रपुरी के E-ब्लॉक में दूसरी मंज़िल पर बनी एक झुग्गी में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast