Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रूस-यूक्रेन युद्ध में यमुनानगर के मर्चेंट नेवी जवान की मौत, गांव में पसरा मातम

Haryana News: रूस-यूक्रेन युद्ध में यमुनानगर के मर्चेंट नेवी जवान की मौत, गांव में पसरा मातम

Haryana News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हुए एक मिसाइल हमले ने हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव पंजेटो के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मर्चेंट नेवी में कार्यरत गुरप्रीत सिंह बाठ की यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हुए हमले में मौत हो गई। इस हमले में चार भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। गांव में मातम पसरा है और परिजन भारत सरकार से शव को जल्द स्वदेश लाने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर के गांव पंजेटो निवासी गुरप्रीत सिंह बाठ गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले मर्चेंट वेसल एमवी गोल्डन लियो पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की शाम जहाज के यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते ही उस पर क्रूज मिसाइल से हमला हुआ। विस्फोट में गुरप्रीत सहित चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय नाविक गंभीर रूप से घायल है। कंपनी ने सोमवार दोपहर फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी।

गुरप्रीत परिवार का इकलौता बेटा था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी छह माह की एक बेटी है। वर्ष 2016 में सड़क हादसे में पिता किर्तन सिंह की एक टांग कटने के बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी गुरप्रीत पर ही थी। पिता ने बताया कि शनिवार शाम बेटे से आखिरी बार वीडियो कॉल पर बात हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह आखिरी बातचीत होगी।

मृतक के पिता के मुताबिक, शनिवार शाम बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसने सभी का हालचाल पूछा और अपनी छह माह की बेटी को वीडियो कॉल पर देखा। सोमवार को कंपनी का फोन आया और बेटे की मौत की खबर मिली। हमारी सरकार से अपील है कि उसके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाया जाए ताकि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके।

परिजनों के अनुसार गुरप्रीत के शव को भारत लाने में करीब 10 दिन लग सकते हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण सरकार से जल्द पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की मांग कर रहे हैं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

HARYANA NEWS: लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने PM आवास के बाहर कांग्रेसी नेताओं के साथ धरना दिया जिसपर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुस्से में लाल पीले होते हुए कहा कि राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री के सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश के बयान पर भी तीखा बयान देते हुए कहा कि नीट पेपर धांधली की सुरक्षा एजेंसियां निष्पक्ष जांच कर रही है अगर किसी के पास सबूत है तो उसका स्वागत है वो एजेंसियों को दे सकता है।

अनंतनाग में लालचौक पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बुधवार यानी 22 जुलाई को आतंकियों ने कायराना हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद गो हो गया। अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में यह हमला हुआ। हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Uttarakhand News: स्कूल प्रिंसिपल और ट्यूशन टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, न्यायिक हिरासत में 2 लोग

उत्तराखंड के स्कूल प्रिंसिपल को POCSO मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक स्कूल के प्रधानाचार्य-सह-प्रबंधक को 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast