Several Delhi Metro Station Temporarly Closed:नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन रुका नहीं है। जंतर-मंतर पर सीजेपी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन जारी है। अब सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए डीएमआरसी ने 16 मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान इन मेट्रो स्टेशन से कोई आवाजाही नहीं होगी।
डीएमआरसी की तरफ से बताया गया है कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामाकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखम्बा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडिमय मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद किया गया है।
डीएमआरसी ने क्या कहा
डीएमआरसी की तरफ से कहा गया है कि सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही फिलहाल बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवाचल मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों से कहा गया है कि वह घर से निकलने से पहले मेट्रो की नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। डीएमआरसी की और से अगले निर्देश जारी होने तक यह आदेश लागू रहेगा।
Also read: दिल्ली में फिर से विरोध-प्रदर्शन का दिन! एक तरफ छात्र अड़े, तो दूसरी तरफ किसानों का दिल्ली कूच
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन जारी
बता दें कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन जारी है। सोमवार यानी 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन में हिंसा की घटना भी देखी गई थी। जिसके बाद अब सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है। दूसरी तरफ विपक्ष के भी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इन सारी बातों का ध्यान रखते हुए डीएमआरसी ने 16 मेट्रो स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इंटरचेंज करने की व्यवस्था जारी रहेगी।