Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौतमपुरी में एक महिला की कथित तौर पर कैंची से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अख़तरजहां के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सलीम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी, गली नंबर-9 की तीसरी मंजिल पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला की हत्या की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब 45 से 46 वर्षीय महिला अख़तरजहां गंभीर रूप से घायल हालत में जमीन पर पड़ी मिली। पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला पर कैंची से हमला किया गया था। घटना के बाद से मृतका का पति सलीम फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। मौके पर फोरेंसिक और क्राइम टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित शवगृह भेज दिया है।

आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस

उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, सीलमपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतका अख़तरजहां अपने पीछे पति, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गई हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पति-पत्नी का विवाद बना मौत का कारण...सब्जी न बनाने को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 31 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

Karnataka News:कुछ तस्वीरों को देखने के बाद बोलने के लिए शब्द नहीं बचता , बस गला भर आता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर कर्नाटक के रायचूर से आई है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा, उसकी आंखें भर आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast