Search KhabarFast

Press ESC to close

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

नर्स की हत्या के आरोप में उसी अस्पताल के एक कर्मी और उसके साथ एक साथी को गिरफ्तार किया है। मृतक नर्स की पहचान नेहा भाटिया के रूप में हुई है। 25 साल की नेहा भाटिया शनिवार को ड्यूटी पर गई थी। वहीं दोपहर में ऑपरेशन थियेटर में उसका शव मिला।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार    

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना हा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि प्रेम संबंध, शादी के दबाव और साजिश का अंजाम था। आरोप है कि अस्पताल के ही दो कर्मचारियों ने ड्रिप के जरिए जहरीला रयायन देकर नेहा को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद फर्जी सुसाइड नोट रखकर हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की गई। जांच में अभी तक तो बात सामने आई है उसके अनुसार, नेहा और अस्पताल कर्मचारी सुरेश के बीच महीनों से संबंध थे। पुलिस का आरोप है कि नेहा ने सुरेश पर शादी का दबाव बनाया था। इसी दबाव से छुटकारा पाने के लिए सुरेश ने साथी फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।   

Also read: Delhi Crime: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी हुआ गिरफ्तार

नेहा के परिजन ने जताया शक

बताया जा रहा है कि नेहा के पति की ढाई साल पहले मौत हो चुकी थी। जिसके बाग वह एमसीसी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। नेहा के परिजनों ने शुरुआत से ही घटना पर शक जताया था। उनका कहना था कि सुसाइड नोट की लिखावट नेहा की नहीं है।  इसी शक के आधार पर पुलिस ने जांच का रुख बदला और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच पड़ताल शुरू की। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पति-पत्नी का विवाद बना मौत का कारण...सब्जी न बनाने को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 31 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

Karnataka News:कुछ तस्वीरों को देखने के बाद बोलने के लिए शब्द नहीं बचता , बस गला भर आता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर कर्नाटक के रायचूर से आई है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा, उसकी आंखें भर आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast