Search KhabarFast

Press ESC to close

अस्पताल में वांगचुक से जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मुलाकात, जानें एक घंटे की बैठक में क्या निकला निष्कर्ष

अस्पताल में वांगचुक से जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मुलाकात, जानें एक घंटे की बैठक में क्या निकला निष्कर्ष

JP Nadda Meets Sonam Wangchuk:दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके शिफ्ट किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह के बीच मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि दोनों केंद्रीय मंत्री से वांगचुक की एक घंटे तक बैठक हुई।

मुलाकात के दौरान सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक के उस फैसले की जानकारी दी। जिसके तहत सरकार सदन में नीट पर चर्चा करने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक को आश्वस्त किया गया है कि शिक्षा सुधारों को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।        

हाईकोर्ट के आदेश पर हुए शिफ्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार यानी 21 जुलाई आदेश दिया था कि सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट की जाए। कोर्ट ने कहा ता कि अब उनका इलाज वहीं होगा। वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंगमो की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने यह निर्णय सुनाया। गीतांजली ने हाईकोर्ट से मांग की थी कि उन्हें सफदरजंग के बजाए किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जाए। जिसमें उन्होंने मेदांता का जिक्र किया था।    

Also read: दिल्ली के इन इलाकों में जरा संभलकर, मंडराया जाम का खतरा;दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी

18 जुलाई को कराया गया भर्ती

बता दें कि 18 जुलाई को सोनमा वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अनशन अभी भी जारी है। उनके भूख हड़ताल का आज 25वां दिन है। रोज उनका हेल्थ अपडेट जारी हो रहा है। मंगलवार यानी 21 जुलाई को उन्होंने डॉक्टरों की सलाह के बावजूद फ्लूड और ग्लूकोज नहीं लिया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनका हेल्थ पैरामीटर स्थिर था। हालांकि, उनका बल्ड शुगर कम था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

31 जुलाई नहीं ये रही ITR फाइल करने की अंतिम तारीख! हर किसी को नहीं मिलेगी ये सुविधा

ITR Deadline:हर किसे के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख क्या है? क्या 31 जुलाई के बाद आईटीआर फाइल करने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, आपकी इनकम का स्त्रोत क्या है और क्या आपने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग की है। इसके आधार पर आईटीआर भरने की अंतिम तारीख बदल सकती है।

सिक्किम सुरंग हादसा... गैस विस्फोट के बाद 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता

सिक्किम में एक निर्माणाधीन सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा सुरंग के अंदर गैस विस्फोट के कारण हुआ, जिसके बाद सुरंग का एक हिस्सा ढह गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast