Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

मेरठ के चर्चित Snake Murder केस में नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने इस सनसनीखेज हत्याकांड की कहानी को नए मोड़ पर ला दिया है।

इस तरह रची हत्या की साजिश  

पुलिस के अनुसार अतुल पंवार को जहरीले सांप से डंसवाकर हत्या करने की कोशिश पहली नहीं थी। लगभग 20 दिन पहले उसे रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया गया था। आरोप है कि स्कूल ड्राइवर तुषार ने अर्टिगा से अतुल को टक्कर मारने की कोशिश की थी लेकिन उसकी जान बच गई थी। जब पहली साजिश विफल रही तो हत्या करने का दूसरा तरीका निकाला गया। पुलिस का दावा है कि इसके बाद दूध में नींद की गोली मिलाकर और जहरील सांप से कटवाकर हत्या का साजिश रची गई।   

Also read: Delhi Crime: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस की जांच जारी  

अब इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी और स्कूल ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे प्रेम संबंध और लगभग 20 लाख रुपए की बीमा राशि बड़ा कारण था। पुलिस ने दामिनी और तुषार के मोबाइल फोन की जांच की है। कॉल डिटेल, तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल साक्ष्यों में दोनों के बीच लगातार बातचीत हुई। तुषार के मोबाइल से डिब्बे में बंद एक सांप की तस्वीर भी बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि उसने बताया कि यह सांप दो सपेरों से खरीदा गया था।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: उस्मानपुर खादर में लॉरेंस बिश्नोई-राशिद गैंग के 2 शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल

Usmanpur Khadar encounter: उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के दिन भजनपुरा में बदमाशों ने एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकी और फिरौती मांगने वाले गिरोह पर गिरी गाज, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी

Goldy Brar name threat racket: बीते कुछ समय से गोल्डी बराड़ का नाम लेकर कई लोगों को फिरौती के लिए कॉल किया जा रहा है, जिस पर अब दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

6 साल की बेटी से हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को लेकर कर दी ऐसी मांग! जानकर रह जाएंगे हैरान

Crime News: तेलंगाना में रामोजी फिल्म सिटी के एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर उसकी पत्नी ने अधिकारियों से शिकायत की है। पत्नी ने अपने पति को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और इसी वजह से उनका अपनी पत्नी और छह साल की बेटी के साथ अक्सर विवाद होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast