Budaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायू में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादस इतना भयानक था कि 6 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बदायूं के उझानी कोतावली क्षेत्र में बुधवार को दोपहर के समय हुआ। जब दो ट्रैक्टर चालक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्सा के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में महिलाओं के साथ अन्य लोग भी घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
Also read: लखनऊ मेट्रो का होगा मेगा विस्तार, 10 नए रूट से बाराबंकी-अयोध्या तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी; लाखों यात्रियों को राहत
मृतकों की हुई पहचान
घटना के बाद एक चालक अपना ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरा चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया। फिलहाल, पुलिस ने ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान हो चुकी है। राजकुमारी (55 वर्ष) पत्नी डालसिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला, गंगा श्री (32 वर्ष) पत्नी वीरपाल निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला। रेवती (80 वर्ष) पत्नी रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला। प्रेम देवी (45 वर्ष) पत्नी रामचंद्र सिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला। नारायणी देवी (32 वर्ष) पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगड़ी और आरती की हादसे में मौत हो गई है।