Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए जिला जींद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार
को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में पुलिस और अपहरण-लूटकांड के बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी पैतृक भूमि की इंतकाल अपने तथा अपने भाइयों के नाम दर्ज कराने के लिए उचाना में तैनात हल्का पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार द्वारा 8,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV&ACB करनाल इकाई, जींद की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सतीश कुमार को उचाना बस स्टैंड के निकट एक पेट्रोल पंप पर शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच में यह सामने आया कि सतीश कुमार अपनी पत्नी नीलम, जो उचाना में हल्का पटवारी के पद पर कार्यरत है, के साथ मिलीभगत कर रिश्वत की मांग कर रहा था।इसके बाद ब्यूरो की टीम ने सह-आरोपी नीलम को उसके गांव काकड़ोद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की गहन जांच जारी है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को मिली रफ्तार, 12,900 से अधिक वक्फ संपत्तियां मंजूर

Haryana News: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत स्वीकृत 2,902 इकाइयों में से 2,901 इकाइयों का कार्य पूरा हो चुका है, जो 99.97 प्रतिशत भौतिक प्रगति को दर्शाता है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित ऋण एवं आजीविका योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Haryana News: हरियाणा में 60 सरकारी ITI होंगी अपग्रेड, AI-ड्रोन और साइबर सुरक्षा के नए कोर्स शुरू

Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) के तहत प्रदेश के 12 क्लस्टरों में 60 सरकारी आईटीआई को अगले पांच वर्षों में अपग्रेड किया जाएगा। इन संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

UP Elections: यूपी चुनाव के लिए बसपा की जोरदार तैयारी, सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो का नाम फाइनल

BSP on UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को सुल्तानपुर विधानसभा सीट से अपने तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती की सहमति से सुल्तानपुर विधानसभा सीट (188) से इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रभारी और प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast