Search KhabarFast

Press ESC to close

मंदिर के नाम पर रची मौत की खौफनाक साजिश, पत्नी को प्रसाद बताकर पिलाया जहरीला जूस

मंदिर के नाम पर रची मौत की खौफनाक साजिश, पत्नी को प्रसाद बताकर पिलाया जहरीला जूस

Karnataka Murder Case: कर्नाटक के बेलगावि जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मंदिर ले जाने के बहाने जहरीला जूस पिलाकर बेहोश किया और फिर उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। तो वहीं, आरोपी ने पूरी घटना को सड़क हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस पूछताछ में साजिश का खुलासा हो गया। अब सवाल यह है कि आखिर पति संतोष ने ऐसा क्यों किया?

कैसी की हत्या?

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संतोष पटायात ने अपनी पत्नी सक्कुबाई को चामुंडेश्वरी मंदिर ले गया। पूजा के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तो संतोष ने पत्नी को मंदिर का प्रसाद बताकर जहर वाला जूस पिलाया, जिसमें उसने पहले से ही चूहे मारने की दवा और चूड़ियों का पाउडर मिलाया हुआ था।

जूस पीते ही सक्कुबाई बेहोश हो गईं। इसके बाद संतोष ने सड़क किनारे रुककर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस हत्या का हादसा बताकर पुलिस को भी फोन कर दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं।

Also read: अब ऑफिस पहुंचेंगे ऑन-टाइम, 2 घंटे का सफर होगा 30 मिनट में पूरा; दिल्ली मेट्रो फेज-4 से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

आखिर क्यों की हत्या?

बता दें, संतोष और सक्कुबाई की शादी को करीब नौ साल हो चुके थे। लेकिन पिछले चार साल से संतोष का किसी विधवा महिला के साथ चार साल से एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। मामले की छानबीन करने पर पुलिस को शक हुआ कि पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए ही उसकी हत्या की गई होगी। ताकि वह उस विधवा महिला के साथ रह सकें। लेकिन वह पुलिस से बच नहीं सका।

आरोपी पति ने कबूल किया अपना गुनाह

दरअसल, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी पति ने सड़क हादसे की कहानी बिताई, लेकिन पुलिस को शव की हालत देखकर पति की कहानियों पर भरोसा नहीं हुआ। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। यहीं से पति के झूठ से पर्दा उठा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ पता चल गया कि सक्कुबाई की मौत सड़क हादसे से नहीं हुआ। बल्कि उसको जहर देकर गला घोंट दिया गया। कड़ी पूछताछ और सख्ती से आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही पत्नी को मंदिर का प्रसाद बताकर उसे जहर वाला जूस दे दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Traffic New Rule: नए ट्रैफिक चालान नियमों के खिलाफ दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, 24 सितंबर के लिए किया ये बड़ा ऐलान

दिल्ली की जिला अदालतों में सोमवार को वकीलों ने एक दिन के लिए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। यह विरोध केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के संशोधित नियम 167 के खिलाफ किया गया।

दिल्ली SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख मतदाताओं को भेजे गए नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

SC on Delhi voter verification process: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान “तार्किक विसंगतियों” के आधार पर 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) से सवाल किया और इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

महाराष्ट्र में UCC पर बनी कमेटी में फूट,रिटायर्ड जज ने खुद को समिति से किया अलग; दो बातों पर जताई असमहति

Maharashtra UCC Committee:महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता को लेकर बनाए गए सात सदस्यीय समिति के सदस्य और बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ने खुद को कमेटी से अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने UCC पर आम लोगों से राय लेने की प्रक्रिया को लेकर मतभेद का हवाला दिया। साथ ही एक गैर सदस्य की मौजूदगी पर सवाल उठाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast