Search KhabarFast

Press ESC to close

लखनऊ मेट्रो का होगा मेगा विस्तार, 10 नए रूट से बाराबंकी-अयोध्या तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी; लाखों यात्रियों को राहत

लखनऊ मेट्रो का होगा मेगा विस्तार, 10 नए रूट से बाराबंकी-अयोध्या तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी; लाखों यात्रियों को राहत

Lucknow Metro Expansion: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क को बड़ा विस्तार देने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने शहर और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए करीब 10 नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे लखनऊ का मेट्रो नेटवर्क लगभग 150-170 किलोमीटर तक बढ़ जाएगा। इस योजना के तहत बाराबंकी, उन्नाव, मोहनलालगंज, इटावाऔर अयोध्या जैसे क्षेत्रों तक मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।

नए कॉरिडोर की पूरी डिटेल

1. चारबाग – वसंत कुंज कॉरिडोर (East-West Corridor)

इस कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे, जिसमें 7 अंडरग्राउंड और 5 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। इसकी लंबाई 11.16 किमी है। यह कॉरिडोर पुराने लखनऊ (अमीनाबाद, चौक, मेडिकल कॉलेज आदि) को सीधे जोड़ेगा।

2. वसंत कुंज – काली वेस्ट

ये कॉरिडोर सबसे लंबा होगा, जिसकी लंबाई 34.8 किमी होगी।  पश्चिमी लखनऊ को दक्षिणी और बाहरी इलाकों से जोड़ेगा।

3. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट एयरपोर्ट – काली वेस्ट

इसकी लंबाई 15.5 किमी है। ये रुट चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट एयरपोर्ट से होकर काली वेस्टतक जाएगी, जिससे साउथ लखनऊ और सुल्तानपुर रोड को एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

4. राजाजीपुरम – आईआईएम लखनऊ

इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 18 किमी है। जो राजाजीपुरम की घनी आबादी वाले को आईआईएम लखनऊ रोड शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ेगा।

5. सीजी सिटी – एसजीपीजीआई

लंबाई: 9.8 किमी

मरीजों और डॉक्टरों के लिए सीधा कनेक्शन, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी

Also read: UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

6. इंदिरा नगर – सीजी सिटी (चक्र गजरिया)

लंबाई: 11.5 किमी

ट्रांस गोमती क्षेत्र को आईटी सिटी और कॉर्पोरेट हब से जोड़ेगा।

7. अमौरा कला – बाराबंकी

इसके लंबाई 14.43 किमी है। जो अयोध्या रोड पर अमौरा कला, कमता स्क्वायर, मटियारी से आगे बढ़ते हुए बाराबंकी तक जाएगी।

8. मुंशी पुलिया – जनकपुरम

लंबाई: 6.5 किमी

मुंशीपुलिया लखनऊ मेट्रो के रेड लाइन का आखिरी स्टेशन है, जिसका विस्तार करते हुए इसे जानकीपुरम तक बढ़ाया जाएगा।

9. इंदिरा नगर – अमौरा कला

इस मेट्रो रूट की लंबाई 9.6 किमी की रहेगी। फैजाबाद रोड (अयोध्या रोड) को BBD यूनिवर्सिटी जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ेगा।

10. राजाजीपुरम - मूसाबाग: इसकी लंबाई 5.98 किमी है। इससे वेस्टर्न ग्रिड को मजबूती मिलेगी।

वसंत कुंज - आईआईएम: इसकी लंबाई 12 किमी है।

यात्रियों को होंगे कई फायदें

1. शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा।

2. यात्रा का समय घटेगा।

3. बाराबंकी, उन्नाव और मोहनलालगंज जैसे क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

4. रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कुरुक्षेत्र में CIA 1 और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाशों ने दो दिन पहले दो युवकों को मारी थी गोली

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दो बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। आपको बता दें कि इन दोनों बदमाशों के द्वारा दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में रोटरी चौक के पास दो युवकों को गोली मारी गई थी जिनका नाम अमन और प्रिंस था उनका अभी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

Haryana news : हरियाणा कांग्रेस ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC)ने संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

Haryana news : हरियाणा में तकनीकी शिक्षण संस्थानों को किया जायेगा अपग्रेड, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Haryana news : हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast