Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:बहन का दूसरे समुदाय के लड़के से था प्रेम संबंध, भाई ने गला घोंटकर कुएं में फेंका शव

Uttar Pradesh News:बहन का दूसरे समुदाय के लड़के से था प्रेम संबंध, भाई ने गला घोंटकर कुएं में फेंका शव

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में संदीप यादव नामक युवक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। संदीप ने अपनी 19 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी भाई एक दिन पहले ही अपनी बहन को उसके ससुराल राधानगर से मायके लेकर आ रहा था।

रास्ते में बहन को उसके प्रेमी के साथ देखने के बाद हुए विवाद में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद संदीप ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मृतका रंजू यादव की शादी 44 दिन पहले पिटू उर्फ अजय यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी बीच भाई संदीप को अपनी बहन के किसी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग का शक था। वह उसे ससुराल से अपने गांव धनवा ला रहा था। रास्ते में ही उसी जानकरी मिली की उसकी बहन अपने प्रेमी से मिलने वाली है। जब वह जंगल पहुंचा, तो उसने दोनों को एक साथ देख लिया। जिसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

कुएं में फेका शव

आरोपी संदीप के अनुसार, जैसे ही उसने दोनों को एक साथ देखा, कथित प्रेमी रफुचक्कर हो गया है। इसके बाद संदीप और रंजू के बीच विवाद हो गया। संदीप उसे समझाने की कोशिश कर रहा था लेकिन रंजू ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद संदीप ने उसका गला दबा दिया। बहन की जान लेने के बाद उसने शव को पास के ही कुएं में फेंक दिया। दिलचस्प बात ये है कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद हसवा चौकी पहुंचा और पुलिस को सारी बातें बताईं।       

Also read: Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

पुलिस की कार्रवाई जारी

फतेहपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी संदीप यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पिता शिव सिंह यादव की शिकायत पर बेटे के खिलाफ बत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिव सिंह और उनकी पत्नी गोमती देवी मजदूरी कर गुजारा करते हैं। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। जिनमें रंजू की शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और भाई को विरोध से जुड़ा है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के एक बड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है। उसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया।

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौतमपुरी में एक महिला की कथित तौर पर कैंची से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अख़तरजहां के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सलीम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार! शख्स ने पहले की जीवनसाथी की हत्या, फिर कार में घंटों घूमाता रहा शव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में पति-पत्नी के रिश्तों के तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घंटों तक कार में घूमाता रहा। हालांकि, आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast