Search KhabarFast

Press ESC to close

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स पर एक पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आप फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं। कृपया तीन भारतीयों की मौत पर हमारा कड़ा विरोध और गुस्सा जाहिर करें। ट्रंप के सामने खड़े होने की हिम्मत दिखाएं। आपने एक भी ट्वीट नहीं किया और न ही दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "भारत को एक मजबूत पीएम की जरूरत है। कृपया आज हिम्मत दिखाएं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा G7 नेताओं (जिनमें उनके बगल में बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे) को संबोधित करते हुए हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमले में भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर चिंता जताने के एक दिन बाद आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अस्थिरता से होने वाले गंभीर मानवीय और आर्थिक नुकसान का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा की पुरजोर वकालत की।

कई भारतीय नागरिकों की भी जान गई है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "हम पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष के कारण क्षेत्र में हमारे मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री व्यापार में बाधाओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाला है। उन्होंने कहा, "कई भारतीय नागरिकों की भी जान गई है। समुद्री यात्रियों की सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है, क्योंकि वे दुनिया भर में समुद्री व्यापार के ज़रिए देशों को आपस में जोड़ते हैं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी दलों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast