Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और अपहरण-लूटकांड के बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और अपहरण-लूटकांड के बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Haryana news : पंचकूला पुलिस ने एचएमटी पिंजौर क्षेत्र में युवक के अपहरण और लूटपाट के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का संबंध कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से है और वह हथियार सप्लाई करने का काम करता रहा है।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि एचएमटी पिंजौर निवासी एक युवक ने शिकायत दी थी कि 15 जून की शाम वह स्कूटी से घर लौट रहा था।

गौरी शंकर मंदिर के पास काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार चार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और चाकू दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया।

आरोपी उसे विभिन्न स्थानों पर घुमाते रहे और उसकी जेब से 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन माध्यम से भी पैसे निकलवा लिए।

कई घंटे बाद उसे बरवाला अनाज मंडी के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की झुंझुनू से चण्डीगढ़ जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

घटना के बाद थाना पिंजौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

16 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने दो आरोपियों वीरेन और आशीष, दोनों निवासी चरखी दादरी, को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि मामले के दो अन्य फरार आरोपी बरवाला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपियों की दो गोलियां पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायर किए, जिनमें दोनों आरोपियों के घुटनों में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश कुमार निवासी भिवानी और दीपेश कुमार निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दीपेश के खिलाफ पहले से अपहरण और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि योगेश पर संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।

Also read: Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि योगेश का संबंध रोहित गोधारा गैंग से है और वह हथियार सप्लाई करने का काम करता रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

जांच में यह भी पता चला है कि चारों आरोपी छात्र हैं और स्कॉर्पियो वाहन उन्होंने अपने एक परिचित से किराये पर लिया था।

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि घायल दोनों आरोपियों का इलाज चल रहा है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

वहीं पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने हुड्डा के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई का आरोप लगाया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसके अलावा अभय चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद, किसानों और प्रदेश की राजनीति को लेकर भी अपनी बात रखी।

Haryana News: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का बड़ा ऐलान, हरियाणा के 250 PM श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के 250 'पीएम श्री' स्कूलों को विशेष रूप से लाइब्रेरी, ग्रीन कैंपस, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast