Search KhabarFast

Press ESC to close

ना डिलीवरी, ना बिल...फिर भी शॉपिंग जैसा मजा! Gen Z में क्यों बढ़ रहा डोपामिन साइट्स का क्रेज?

ना डिलीवरी, ना बिल...फिर भी शॉपिंग जैसा मजा! Gen Z में क्यों बढ़ रहा डोपामिन साइट्स का क्रेज?

Dopamine Sites Shopping Trend: आज के समय में हर तरफ महंगाई, तनाव और इंपल्सिव शॉपिंग की लत बढ़ रही है। इस बीच इंटरनेट की दुनिया में एक नया और दिलचस्प ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे 'डोपामाइन साइट्स' कहा जा रहा है। ये साइट्स बिल्कुल असली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरह दिखती हैं। जिसमें आप अपनी पसंद की ऑर्डट करते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि हमने आपका पैसा नहीं कटता। यानी ये साइट्स आपका पैसा खर्च करवाए बिना आपको शॉपिंग का अच्छा-खासा अनुभव कराता है। यह ट्रेंड खासकर युवाओं के बीच तेजी से फैल हो रहा है।

डोपामिन साइट्स क्या हैं?

बता दें, डोपामाइन साइट्स को असली शॉपिंग ऐप्स या वेबसाइट्स की तरह डिजाइन किया गया है। यहां यूजर अपनी पसंद का सामान खोज सकते हैं, तरह-तरह के प्रोडक्ट्स ब्राउज करते हैं, रिव्यूज पढ़ते हैं, स्टार रेटिंग्स देख सकते हैं। इतनी ही नहीं आप प्रोडक्ट को कार्ट में ऐड कर सकते हैं, डिलीवरी एड्रेस अपडेट कर 'ऑर्डर' कन्फर्म कर सकते हैं। उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। जैसे आप कोई असली शॉपिंग साइट यूज कर रहे हो।

ये पूरा एक्सपीरियंस इतना असली लगता है कि मानो आप रियल टाइम में शॉपिंग कर रहे हो। लेकिन हकीकत इससे एकदम अलग है। ये सब सिमुलेशन है। क्योंकि यहां कोई पेमेंट नहीं, कोई डिलीवरी नहीं होती। आपके अकाउंट से एक पैसा भी नहीं कटता। इस वेबसाइट्स का मकसद केवल यूजर को शॉपिंग जैसा अनुभव देना है।

Also read: Hero की Flex Fuel बाइक्स पर बंपर ऑफर, जुलाई तक मिलेगी 4,000 तक की छूट

क्यों हो रहा है यूथ इनका दीवाना?

दरअसल, आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग लोगों की आदत बन चुकी है। हाई लिविंग कॉस्ट, जॉब प्रेशर और अन्य तनाव को भूलने के लिए लोग इन साइट्स का सहारा ले रहे हैं। जहां बिना पैसे खर्च किए वही शॉपिंग जैसा अनुभव कर सकें और उन्हें मानसिक संतुष्टि मिलें। ऐसे में ये ट्रेंड Gen Z में काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वे बिना किसी आर्थिक दबाव के शॉपिंग का मजा ले पाते हैं।

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जब लोग खुश होते हो या किसी चीज को लेकर संतुष्टि का अहसास करते है तो उनके शरीर से डोपामाइन नामक प्राकृतिक रसायन होता है, जिसे 'फील-गुड हार्मोन' भी कहते हैं। ऐसे में डोपामाइन साइट्स पर शॉपिंग कर मिलने वाली खुशी और संतुष्टि से डोपामाइन का लेवल और ज्यादा बढ़ जाता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast