
Corona Virus News Variant: कोरोना महामारी को चार साल से अधिक का समय बीत गया है पर इसके जोखिम अब भी कम नहीं हुए हैं। वैक्सीनेशन और कुछ सहायक दवाओं के चलते भले ही अब गंभीर जटिलताएं कम देखी जा रही हैं पर समय-समय पर बढ़ते संक्रमण के मामले अब भी चिंता का कारण बने हुए हैं। इन दिनों कोरोना एक नए वेरिएंट एक्सईसी के साथ वापस लौट आया है। कई यूरोपीय देश इससे प्रभावित देखे जा रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने चेताया है कि संक्रमण के मामले अन्य महाद्वीपों में भी बढ़ सकते हैं इसलिए सभी देशों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि दो-तीन महीनों के भीतर ही ये नया वेरिएंट 27 से अधिक देशों में रिपोर्ट किया जा चुका है।
कोरोना का XEC वैरिएंट क्या है
XEC वैरिएंट ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो सब-वैरिएंट्स, KS.1.1 और KP.3.3 का मिला रूप बताया जा रहा है। दोनों सब-वेरिएंट्स पहले से ही दुनिया की चिंता का कारण बने हैं लेकिन दोनों के मिलने से एक नए वैरिएंट का जन्म होना ज्यादा संक्रामक और खतरनाक हो सकता है।
कोविड XEC वैरिएंट कितना खतरनाक
XEC वैरिएंट कितना खतरनाक है, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन वैज्ञानिक इसे लेकर चिंता जरूर जाहिर कर रहे हैं। इसके ज्यादा संक्रामक होने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो यह तेजी से फैल सकता है। इसके अलावा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि यह तेजी से कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि हो सकता है कि XEC वैरिएंट मौजूदा कोविड-19 वैक्सीनों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बना ले।
XEC वैरिएंट से क्या सावधानी रखनी चाहिए
कोरोना के एक्सईसी वैरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को वैक्सीनेशन पर ध्यान देना चाहिए। यही इससे बचाव का एकमात्र तरीका है। इसके अलावा पहले के कोविड के ऐहतियात को बरतें। जैसे- भीड़ में मास्क लगाएं, उचित दूरी बनाकर रखें, साफ-सफाई का ख्याल रखें। इससे वायरस को बढ़ने से रोका जा सकता है।
Leave a comment