Search KhabarFast

Press ESC to close

Hoshiarpur Road Accident : कार–रोडवेज बस की टक्कर में ऊना के चार युवकों की मौत, एक घायल

Hoshiarpur Road Accident : कार–रोडवेज बस की टक्कर में ऊना के चार युवकों की मौत, एक घायल

Hoshiarpur Road Accident: पंजाब के होशियारपुर केशनिवार सुबहमें दोसड़का कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक आई-20कार और पंजाब रोडवेज की बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार आई-20कार में कुल पांच युवक सवार थे, जो अपने दोस्त को फ्लाइट में बैठाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे। सभी युवक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दौलतपुर क्षेत्र के गांव चलेट के निवासी बताए जा रहे हैं। जब कार दोसड़का अड्डा के पास पहुंची, तभी दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही रोडवेज बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवां युवक अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महेंद्र कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

Delhi News: उतरी पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अज्ञात बाइक सवार हमलावर बाइक सवार बदमाशों ने साजिद को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया। साथ ही आरोपी तालाश में जुट गई। इस हत्याकांड के खुलासा जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

Vikram 1 Rocket Launch: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, लॉन्च हुआ देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1

Vikram 1 Rocket Launch: भारत का स्पेस सेक्टर आधिकारिक तौर पर एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। आज सतीश धवन स्पेस सेंटर से हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस ने "मिशन आगमन" को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट, विक्रम-1 की पहली उड़ान थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast