Search KhabarFast

Press ESC to close

पीट-पीटकर खिलाया जहर...बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को उतारा मौत के घाट, देश में डर का माहौल

पीट-पीटकर खिलाया जहर...बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को उतारा मौत के घाट, देश में डर का माहौल

Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुनामगंज जिले के दिराई इलाके में रहने वाले 19वर्षीय हिंदू युवक जॉय महापात्रा की मौत का मामला सामने आया है, जहां परिवार का आरोप है कि उसे पहले लालच देकर एक दुकान पर बुलाया गया, फिर पीटा गया और जहर खिलाकर मार डाला गया। यह घटना गुरुवार को हुई, जिसके बाद जॉय को सिलहट एमएजी ओस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पहले पीटा, फिर खिलाया जहर

परिवार के अनुसार, जॉय महापात्रा को एक स्थानीय व्यक्ति ने 500टका (बांग्लादेशी मुद्रा) के कर्ज के बहाने दुकान पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसे पहले थप्पड़ मारे गए, फिर पीटा गया और जबरन जहर खिलाया गया। परिवार इसे सुनियोजित हत्या मानता है और दावा कर रहा है कि हमलावरों ने जानबूझकर इस तरह की साजिश रची। घटना के बाद जॉय की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

डर के साये में हिंदू समुदाय

अभी तक सुनामगंज पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच चल रही है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में कमी है। बता दें, यह घटना भंगाडोहोर गांव में हुई, जो सुनामगंज जिले का हिस्सा है। जॉय एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे और स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे काम करते थे। उनकी मौत से इलाके में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है और हिंदू समुदाय में डर का माहौल है। पिछले 20 दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां हिंदू व्यापारियों और युवकों को निशाना बनाया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

Petrol-Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूरे विश्व में तेल का संकट देखा जा रहा है। खासकर भारत के पड़ोसी देशों में तेज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पाकिस्तान में भी डीजल-पेट्रोल की कीमत एक बार फिर बढ़ाई गई है।

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी; 15 लोगों की मौत

Boat Capsized: वियतनाम में दर्दनाक घटना घटी है। यहां फू क्वोफ द्वीप के पास एक भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव अचानक पलट गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास वहां की सरकार से बातचीत कर रही है।

'पिता के खून का बदला लेकर रहेंगे...' ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार

Iran Warns America: ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते को रद्द करने का दावा किया है। दूसरी तरह वह बातचीत करने के लिए हामी भर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast