Search KhabarFast

Press ESC to close

KTM ने भारत में लॉन्च की नई बाइक KTM RC 160, जानें कीमत, फीचर्स और पावर

KTM ने भारत में लॉन्च की नई बाइक KTM RC 160, जानें कीमत, फीचर्स और पावर

KTM Launch Bike: KTM ने भारत में अपनी सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल रेंज का विस्तार करते हुए नई KTM RC 160 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये रखी गई है। नई RC 160 को कंपनी ने युवाओं और स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया है। ये बाइक अपने बड़े मॉडल RC 200 और RC 390 की तरह ही दमदार लुक और परफॉर्मेंस के साथ आती है।

बाइक का कैसा है डिजाइन?

डिजाइन की बात करें तो KTM RC 160 में शार्प और आक्रामक स्टाइल देखने को मिलता है। यह बाइक ट्रेलिस फ्रेम पर बनी है और इसमें फुल-फेयर्ड बॉडी दी गई है। आगे की तरफ एलईडी हेडलैंप दिया गया है, जिसके साथ बूमरैंग शेप वाले एलईडी डीआरएल्स लगाए गए हैं। इसके अलावा बाइक में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। हेडलैंप, टेल लैंप और इंडिकेटर सभी एलईडी लाइटिंग के साथ आते हैं।

KTM RC 160 में 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 19 हॉर्स पावर और 15.5 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा मिलती है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक की टॉप स्पीड 118 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बाइक का हार्डवेयर

वहीं, हार्डवेयर की बात करें तो बाइक में आगे की ओर 37mm यूएसडी फ्रंट फोर्क और पीछे रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 320mm और पीछे 230mm का डिस्क ब्रेक मिलता है, जो डुअल-चैनल ABS के साथ आता है। यह बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिनमें ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।

अन्य फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, CAN-आधारित इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और कुछ वेरिएंट्स में नेविगेशन सपोर्ट शामिल है। बाइक में 13.75 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। नई KTM RC 160 अब देशभर के KTM डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Flex Fuel Bike से दोपहिया बाजार में हलचल, पेट्रोल की टेंशन खत्म? जानें यह नॉर्मल बाइक से कितनी अलग है

फ्लेक्स-फ्यूल बाइक को लेकर इन दिनों ऑटो सेक्टर में काफी चर्चा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह बाइक पेट्रोल के साथ-साथ इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन पर भी चल सकती है, जिससे पेट्रोल का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है। लेकिन क्या सच में यह नॉर्मल बाइक से इतनी अलग होती है? और क्या इससे आधा पेट्रोल खर्च हो जाएगा?

Citroen eC3X का टीजर जारी, भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

Citroen India ने लोकल मार्केट के लिए अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार, अपडेटेड eC3 का पहला टीज़र जारी किया है। हालांकि फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी ने लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ़्तों में इसकी कीमतें सामने आ जाएंगी।

Mahindra XEV 9e की ग्लोबल एंट्री की तैयारी, ऑस्ट्रेलिया में दिखा टेस्ट मॉडल

ऐसा लगता है कि महिंद्रा अपने EV पोर्टफोलियो के साथ ग्लोबल मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी की Scorpio, XUV 700 और XUV 3XO जैसी ICE (पेट्रोल/डीजल) कारों के बाद, EV की शुरुआत शायद XEV 9e से होगी। मेलबर्न में इस कूप-SUV का एक टेस्ट मॉडल देखा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast