Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में खरखौदा IMT फेज-2 का काम शुरू, राज्य में इन जिलों में बढ़ेगी जमीन की कीमत

हरियाणा में खरखौदा IMT फेज-2 का काम शुरू, राज्य में इन जिलों में बढ़ेगी जमीन की कीमत

Haryana Govt Project: हरियाणा के झज्जर और सोनीपत जिले के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) ने खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) के फेज-2 के विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में जमीन के मूल्यांकन का काम किया जाएगा, जिसके बाद IMT का विस्तार सोनीपत के साथ-साथ झज्जर की ओर किया जाएगा।

जमीन के सर्वे और मूल्यांकन

इस विस्तार के तहत लगभग 5800 एकड़ भूमि को शामिल किया गया। HSIIDC ने जमीन के सर्वे और मूल्यांकन का काम गर्ग एसोसिएट्स को सौंपा है। खरखौदा IMT की अब तक की सफलता को देखते हुए राज्य सरकार इसे और बड़ा करने की तैयारी में है, ताकि राज्य को एक मजबूत औद्योगिक हब के रूप में स्थापित किया जा सके।

HSIIDC ने बनाई योजना

HSIIDC द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार, IMT के विस्तार के लिए जिस जमीन का चयन किया गया है, उसमें KMP एक्सप्रेसवे को पार नहीं करना पड़ेगा। यह इलाका सीधे दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे से जुड़ा होगा। इससे भविष्य में यहां लगने वाली औद्योगिक इकाइयों को दोनों बड़े एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिलेगा और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था भी बेहतर होगी।

IMT का विस्तार

जानकारी के अनुसार, खरखौदा IMT का विस्तार सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के 5 गांवों की जमीन पर किया जाएगा। इसके तहत झज्जर जिले के छह गांवों की 3,625 एकड़ जमीन और सोनीपत जिले के पांच गांवों की 2,175 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 5800 एकड़ में IMT फेज-2 का विस्तार प्रस्तावित है। बता दें कि खरखौदा IMT में पहले ही मारुति, सुजुकी और ऊनो मिंडा जैसी बड़ी कंपनियों के प्लांट स्थापित हो चुके हैं। इन कंपनियों के आने के बाद आसपास के गांवों में जमीन के दाम तेजी से बढ़े हैं।

वर्तमान में इन इलाकों में जमीन की कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच चुकी है। IMT के विस्तार से जहां एक ओर किसानों को उनकी जमीन का बेहतर मुआवजा मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह परियोजना झज्जर और सोनीपत दोनों जिलों के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाली मानी जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast