Search KhabarFast

Press ESC to close

कश्मीर से अयोध्या तक...राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने से मचा हड़कंप, जानिए कौन है आरोपी अब्दुल अहद शेख?

कश्मीर से अयोध्या तक...राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने से मचा हड़कंप, जानिए कौन है आरोपी अब्दुल अहद शेख?

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में सुरक्षा में सेंध लगाने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से आए 55वर्षीय अब्दुल अहद शेख ने नमाज अदा करने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत रोक लिया और हिरासत में ले लिया। यह घटना शनिवार सुबह की है, जब शेख मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में सीता रसोई के पास पहुंचा था। इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाने में जुटी हैं।

क्या है पूरा मामला?

शुरुआत जांच में सामने आया कि अब्दुल अहद शेख डी1गेट से मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। वह दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में सीता रसोई के पास पहुंचा और कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने लगा। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना सुरक्षा बलों को दी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका, तो उसने एक विशेष समुदाय से जुड़े नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थिति को जल्दी नियंत्रित कर लिया गया। तलाशी के दौरान शेख के बैग से काजू और किशमिश बरामद हुए। ये सूखे मेवे कश्मीर की विशेषता हैं। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है कि क्या ये कोई व्यापारिक उद्देश्य से थे या व्यक्तिगत उपयोग के लिए।

पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई

हिरासत में लेने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बलों ने शेख से गहन पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने बताया कि वह अजमेर जाने की योजना बना रहा था। जांच के दायरे में शामिल हैं- अयोध्या आने का कारण, किसके कहने पर आया, मंदिर में प्रवेश का उद्देश्य और नमाज पढ़ने की कोशिश के पीछे की मंशा। मंदिर के सभी CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जांच की पुष्टि की है।

कौन है अब्दुल अहद शेख?

55 वर्षीय अब्दुल अहद शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है। उसके आधार कार्ड से इसकी पुष्टि हुई है। वह कश्मीरी परिधान पहनकर अयोध्या पहुंचा था। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह दर्शन करने आया था, लेकिन बाद में नमाज पढ़ने की कोशिश की। उसके परिवार के अनुसार, वह घर से 5-6 दिन पहले निकला था और परिवार को उसकी गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। उसके बेटे इमरान शेख ने बताया कि पिता की यात्रा के बारे में उन्हें पता नहीं था। पुलिस ने शोपियां में उसके घर जाकर परिवार से पूछताछ की है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साइबर पुलिस ने ATM से पैसे निकालने के हॉटस्पॉट पर चलाया 24 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन, 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार; 20 फ़ोन समेत कई सामान बरामद

Delhi News: साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ऐसे लोगों को काम पर रखते हैं जो कमीशन के बदले 'म्यूल' बैंक अकाउंट खोलते हैं और साइबर धोखाधड़ी से मिली रकम को ATM से निकालते हैं। धोखाधड़ी की रकम सबसे पहले इन म्यूल अकाउंट्स में जमा की जाती है और बाद में अलग-अलग ATM से निकाल ली जाती है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के इलाके में ATM से पैसे निकालने के कई हॉटस्पॉट की पहचान की गई।

‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया…’, लोकसभा में NEET पेपर लीक मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में एक चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक 'प्रधान' को हटाकर सरकार ने असल में 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया है।

‘पेलेट गन का आदेश किसने दिया?’, लोकसभा में जमकर बरसी प्रियंका गांधी; बोली - पीएम और गृह मंत्री को जवाब देना होगा

Priyanka Gandhi in LokSabha: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिल्ली में NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया?’ इस पर उन्हें जवाब देना होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast