Search KhabarFast

Press ESC to close

छोटे भाई को गाली दे रहे चचेरे भाई को समझाने गए व्यक्ति की तलवार से काटी नाक, घटना के बाद आरोपी फरार

छोटे भाई को गाली दे रहे चचेरे भाई को समझाने गए व्यक्ति की तलवार से काटी नाक, घटना के बाद आरोपी फरार

Bihar News: बिहार के मुंगेर के असरगंज थाना इलाके के जलालाबाद में घटित हुई एक घटना ने रामायण में श्रुपणखा राक्षसी की याद दिला दी। यहां मामूली विवाद में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने गए व्यक्ति की तलवार से नाक काट दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के चौधरी टोले के अजय चौधरी के रूप में हुई है।

वहीं घायल और उनके परिजनों ने बताया कि अजय चौधरी के छोटे भाई नीरज के साथ चचेरे भाई प्रदीप चौधरी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं आज दिन में कई बार दोनों के बीच विवाद के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन देर शाम प्रदीप चौधरी शराब पीकर आया और घर के बाहर गाली गलौज करने लगा। वहीं आरोपी प्रदीप को समझाने गए अजय चौधरी के ऊपर प्रदीप ने तलवार से हमला कर दिया जिसमें उनकी नाक का 99 प्रतिशत हिस्सा कट गया। परिजनों ने बताया कि यह विवाद सिर्फ हंसी मजाक की वजह से हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद असरगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।हालांकि पीड़ित परिजनों के द्वारा अबतक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है।वहीं परिजन घायल अजय चौधरी का इलाज कराने भागलपुर लेकर चले गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में दिनदहाड़े अशोक राठी गैंग के दीपक की हत्या, 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा

Haryana News:गुरुग्राम के सिधरावली गांव में सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक उर्फ दीपू (35) के रूप में हुई है। हमलावरों ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर उसकी स्विफ्ट कार को दूसरी गाड़ी से ओवरटेक कर रुकवाया और ड्राइविंग सीट पर बैठे दीपक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसे 10 से 15 गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके

गुरुग्राम टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की बर्बरता, परिवार को बूम बैरियर से पीटा, महिला पर भी किया हमला

Gurugram Toll Plaza News: हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद टोलकर्मियों ने कार सवार परिवार पर बूम बैरियर से हमला कर दिया।

Crime News: दिवाली की रात खूनी वारदात, 17 साल के दो किशोरों समेत 3 की हत्या, पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद

Crime News: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में दिवाली का त्योहार तीन परिवारों के लिए मातम में बदल गया। जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो 17 वर्षीय किशोरों समेत तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पहली घटना में समयपुरम टोल प्लाजा के पास दो किशोरों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक की लोहे के स्पैनर से हमला कर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast