Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: भागलपुर में खौफनाक कारनामा, यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन; गर्भवती महिला की मौत

Bihar News: भागलपुर में खौफनाक कारनामा, यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन; गर्भवती महिला की मौत

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव से एक सनसनीखेज और बेहद गंभीर मामला सामने आया है। कहलगांव प्रखंड के एकचारी पंचायत अंतर्गत श्रीमठ स्थान के पास एक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन यूट्यूब देखकर कर डाला, जिसमें ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि नवजात शिशु को सुरक्षित निकाल लिया गया मृतका की पहचान स्वाति देवी के रूप में हुई है। जिनका ससुराल झारखंड के ठाकुरगंटी मोढ़िया में है। पति रोशन साह मजदूरी करते है। गर्भवती होने के बाद स्वाति देवी को मायके रसलपुर में रखा गया था जहां उनकी मां सुषमा देवी की देखरेख में श्रीमठ स्थित झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज चल रहा था।

गुरुवार रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन महिला को क्लीनिक लेकर पहुंचे डॉक्टर रंजीत मंडल ने ऑपरेशन की सलाह दी और 30 हजार रुपये की मांग की परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टर ने बिना किसी आवश्यक चिकित्सीय सुविधा के यूट्यूब पर वीडियो देखकर ऑपरेशन शुरू कर दिया बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और उसके सहयोगी बार-बार वीडियो देखकर प्रक्रिया दोहराते रहे जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने मरीज की हालत गंभीर बताकर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी और क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।

अवैध क्लीनिक पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया सूचना पर रसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध क्लीनिक में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया। ग्रामीणों ने दोषी डॉक्टर की गिरफ्तारी और अवैध क्लीनिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जेल से नीट परीक्षा की तैयारी करेगा पेपर लीक का आरोपी, कहा- एग्जाम देना है, पढ़ने के लिए बुक चाहिए

NEET Paper Leak Accused: नीट यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी मंगिलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को मंगलवार यानी 2 जून को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच आरोपी यश यादव ने नीट यूजी परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने की अनुमति मांगी है।

दिल्ली में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, शादी के 8 महीने बाद ससुराल में मिला शव

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल में स्थित कमरे से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दिल्ली के होलंबी खुर्द में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव; हिरासत में एक आरोपी

Delhi News: बाहरी उत्तरी दिल्ली के होलंबी खुर्द गांव में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय रवि उर्फ विकास के रूप में हुई है, जो गांव में हेयर कटिंग का काम करता था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast