Search KhabarFast

Press ESC to close

पीट-पीटकर खिलाया जहर...बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को उतारा मौत के घाट, देश में डर का माहौल

पीट-पीटकर खिलाया जहर...बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को उतारा मौत के घाट, देश में डर का माहौल

Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुनामगंज जिले के दिराई इलाके में रहने वाले 19वर्षीय हिंदू युवक जॉय महापात्रा की मौत का मामला सामने आया है, जहां परिवार का आरोप है कि उसे पहले लालच देकर एक दुकान पर बुलाया गया, फिर पीटा गया और जहर खिलाकर मार डाला गया। यह घटना गुरुवार को हुई, जिसके बाद जॉय को सिलहट एमएजी ओस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पहले पीटा, फिर खिलाया जहर

परिवार के अनुसार, जॉय महापात्रा को एक स्थानीय व्यक्ति ने 500टका (बांग्लादेशी मुद्रा) के कर्ज के बहाने दुकान पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसे पहले थप्पड़ मारे गए, फिर पीटा गया और जबरन जहर खिलाया गया। परिवार इसे सुनियोजित हत्या मानता है और दावा कर रहा है कि हमलावरों ने जानबूझकर इस तरह की साजिश रची। घटना के बाद जॉय की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

डर के साये में हिंदू समुदाय

अभी तक सुनामगंज पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच चल रही है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में कमी है। बता दें, यह घटना भंगाडोहोर गांव में हुई, जो सुनामगंज जिले का हिस्सा है। जॉय एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे और स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे काम करते थे। उनकी मौत से इलाके में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है और हिंदू समुदाय में डर का माहौल है। पिछले 20 दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां हिंदू व्यापारियों और युवकों को निशाना बनाया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Blast: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, स्थानीय नेता बाल-बाल बचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को बाजौर जिले में हुए एक जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नेता बाल-बाल बच गए।

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ, पाकिस्तान-बांग्लादेश पर भी कसा शिकंजा

Trump Tariff: एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया। अमेरिका ने अपने 'सेक्शन 301' के तहत कई देशों पर 10% और 12.5% ​​के नए टैरिफ स्लैब लागू करने का ऐलान किया। भारत को कम टैरिफ वाली 10% की कैटेगरी में रखा गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली पर 12.5% ​​टैरिफ लगाने की योजना थी, लेकिन लेबर प्रैक्टिस (मज़दूरों से जुड़े तौर-तरीकों) पर हुई सार्थक बातचीत के बाद भारत को कम दर वाली कैटेगरी में जगह मिल गई।

Donald Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम! जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क का ऐलान

Donald Trump Tariff: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर टैरिफ का बम फोड़ दिया है। ट्रंप ने पहले कनाड़ा पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद सभी जेनेरिक दवाओं पर 200% तक आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है, जो दुनिया के प्रमुख जेनेरिक दवा निर्यातकों में शामिल हैं। भारतीय फार्मा कंपनियों के निर्यात, कारोबार और अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast