Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रेनिग सेशन में कोहली की मस्ती...अर्शदीप सिंह के स्टाइल में दिखे विराट, फैंस भी हुए हंसी से लोटपोट

ट्रेनिग  सेशन में कोहली की मस्ती...अर्शदीप सिंह के स्टाइल में दिखे विराट, फैंस भी हुए हंसी से लोटपोट

Virat Kohli-Arshdeep Singh Fun Moment: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के अलावा मैदान के बाहर भी अपनी मस्ती और हंसी-मजाक के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वडोदरा में आयोजित ट्रेनिंग सेशन के दौरान विराट ने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रन-अप की नकल उतारकर पूरे टीम को हंसा दिया। इस मजेदार पल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां विराट की यह हरकत फैंस का दिल जीत रही है।

विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की नकल

बता दें, यह वीडियो 09जनवरी 2026का है, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच की तैयारी कर रही थी। ट्रेनिंग सेशन के दौरान सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे, विराट कोहली भी हमेशा की तरह टीम के माहौल को हल्का-फुल्का रखने में लगे थे। लेकिन जब अर्शदीप अपनी रन-अप प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी विराट ने उनकी अनोखी रनिंग स्टाइल यानी थोड़ा झुकाव और तेज कदम की नकल उतारी।

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट अर्शदीप के पास से गुजरते हुए उनकी स्टाइल कॉपी करते हैं, जिस पर अर्शदीप समेत पूरी टीम ठहाके लगाकर हंस पड़ती है। रोहित शर्मा भी इस मजाक का मजा लेते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जहां फैंस इसे 'ओल्ड विराट इज बैक' कहकर सराह रहे हैं। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि 'विराट की मस्ती देखकर पुराने दिन याद आ गए' और 'अर्शदीप के साथ यह बॉन्डिंग कमाल की है'। कई यूजर्स ने इसे 'दिल छू लेने वाला' बताया है।

इंडिया vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

यह मजेदार पल इंडिया vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ठीक पहले का है। मालूम हो कि सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला जाना है, जिसके लिए टीम पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई है। विराट कोहली, जो हाल ही में फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, टीम के मूड को ऊंचा रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अर्शदीप सिंह, जो युवा पेसर हैं, ने भी हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे पलों से टीम का मनोबल बढ़ता है, जो मैदान पर प्रदर्शन में मदद करता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अफगानिस्तान के बाद जापान के खिलाफ भी सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की वजह आई सामने!

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। चर्चा की वजह से लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब जापान के खिलाफ भी एकमात्र टी20 मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया।

जापान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

India Womens Team Wins Gold Medal: जापान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत का परचम लहराया है। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के भारी-भरकम अंतर से हराया।

Asian Games 2026: शफाली वर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शफाली अब एक कैलेंडर ईयर में महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast