Search KhabarFast

Press ESC to close

Supreme Court On Waqf Amendment Act: ‘यह एक अंतरिम आदेश है...’वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ओवैसी का बड़ा बयान

Supreme Court On Waqf Amendment Act: ‘यह एक अंतरिम आदेश है...’वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ओवैसी का बड़ा बयान

Supreme Court On Waqf Amendment Act: वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था। इस मामले पर चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने कहा कि इस पूरे कानून पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं है। बता दें कि 22 मई को लगातार तीन दिन चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।

वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने उस प्रावधान पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई है जिसके तहत व्यक्ति को 5 साल तक मुस्लिम होना ज़रूरी हैकिसी भी धर्म के व्यक्ति को दूसरे धर्म को दान देने से रोकने वाला कोई कानून नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 300 के अनुसार, मैं अपनी संपत्ति जिसे चाहूं उसे दे सकता हूं। फिर इस (इस्लाम) धर्म के अनुयायियों के लिए ऐसा प्रावधान क्यों किया गया है?। भाजपा को यह डेटा उपलब्ध कराना चाहिए कि धर्म परिवर्तन के बाद किसने वक्फ को संपत्ति दान की। कलेक्टर की जांच के प्रावधान पर रोक लगा दी गई है। लेकिन कलेक्टर के पास अभी भी सर्वेक्षण करने का अधिकार है।

हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जल्द ही अंतिम फैसला लेगा- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, "यह एक अंतरिम आदेश है। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जल्द ही पूरे अधिनियम पर अंतिम फैसला सुनाएगा और सुनवाई शुरू होगी। यह आदेश एनडीए सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियम से वक्फ संपत्तियों की रक्षा नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों का विकास नहीं किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जल्द ही अंतिम फैसला लेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast