Jagadguru Rambhadracharya: प्रसिद्ध कथावाचक रामभद्राचार्य जी महाराज के भक्तों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत खराब हो गई है। रामभद्राचार्य महाराज 25 जनवरी को आगरा हाथरस के लाडपुर गांव में राम कथा कह रहे थे उस दौरान उन्हें निमोनिया की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें आगरा पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, महाराज को कथावाचन के दौरान सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।
दरअसल, 25 जनवरी को आगरा के हाथरस लाडपुर गांव में राम कथा का आयोजन किया जा रहा था जब महाराज को रात में छाती में दर्द की शिकायत हुई। फिर सुबह 10 बजे महाराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया। डॉक्टरों के अनुसार महाराज जी का स्वास्थ्य स्थिर है। बता दें, रामभद्राचार्य महाराज बगैर किसी सपोर्ट सिस्टम के सीसीयू में डॉक्टरों के अंडर ओवजरवेशन में है।
4 साल पहले हुई थी हार्ट सर्जरी
डॉ.आरके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, हार्ट, लंग्स, ब्लड समेत तमाम जांचें कराई गई है, कुछ रिपोर्ट शाम तक और कुछ रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है। फिलहाल भद्राचार्य महाराज को आराम की सख्त जरूरत है। आपको बता दें कि 4साल पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी कराई गई थी। ऐसे में अब वो फिलहाल कथा नहीं कर पाएंगे।
राम जन्मभूमि विवाद में दी थी गवाही
बता दें, राम जन्मभूमि विवाद में रामभद्राचार्य ने भी गवाही दी थी। कोर्ट ने उनसे भगवान राम के जन्मस्थान के बारे में शास्त्रीय और वैदिक प्रमाण मांगे थे। जिस पर रामभद्राचार्य ने अथर्ववेद व ऋग्वेद का हवाला दिया था। उन्होंने जैमिनीय संहिता का भी उदाहरण दिया था। इसमें बताया गया है कि राम जन्मभूमि की सरयू नदी से दिशा और दूरी का सटीक ब्योरा दिया गया है। रामकथा के दौरान रामभद्राचार्य ने एक बार बताया था कि पीठ में शामिल एक मुस्लिम जज ने कहा था कि आप दैवीय शक्ति हैं।