Search KhabarFast

Press ESC to close

मुंबई में छिपे हत्यारोपियों को झज्जर पुलिस ने दबोचा, एक नाबालिग से समेत तीन गिरफ्तार, जितेंद्र डीघल हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा

मुंबई में छिपे हत्यारोपियों को झज्जर पुलिस ने दबोचा, एक नाबालिग से समेत तीन गिरफ्तार, जितेंद्र डीघल हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा

Haryana News: हरियाणा के झज्जर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चर्चित दिव्यांग जितेंद्र डीघल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई में छिपकर रह रहे थे,लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2 और 3 जून की मध्यरात्रि को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव डीघल निवासी जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

मृतक के भाई सोमवीर की शिकायत पर थाना दुजाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमों का गठन किया गया। सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों,गुप्त सूचनाओं और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले,जिनके आधार पर मुंबई में छिपे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपांशु उर्फ डाबोदिया निवासी डाबोदा खुर्द,विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया निवासी हनुमानगढ़ तथा एक नाबालिग शामिल है। जांच में सामने आया कि विशाल और नाबालिग आरोपी राजस्थान के एक हत्या के मामले में भी वांछित थे। दोनों पर राजस्थान पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Also read: Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी CMO को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नाबालिग आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है,जबकि दीपांशु और विशाल को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या की साजिश,हथियारों की व्यवस्था और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई से झज्जर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्यशैली का एक बार फिर परिचय दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast