IND A vs SL A Tri Series: क्रिकेट मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिल जाती है, ऐसा ही एक वाक्या श्रीलंका में खेले श्रीलंका-A और भारत –A के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। जहां स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नौबत हाथापाई पर आ गई। बता दें कि इस रोमाचंक मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में 6 रनों से हरा दिया।
जानकारी के अनुसार, मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित ओवरों के बाद मैच टाई हो गया। इसके बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से किया गया, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान और सुपर ओवर के बाद कुछ टिप्पणियों को लेकर माहौल गर्म हो गया। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और हाथापाई जैसी स्थिति बन गई।
हालांकि, टीम के सपोर्ट स्टाफ और मैच अधिकारियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद खिलाड़ियों को अलग किया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। किसी खिलाड़ी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, दोनों टीमों के प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मैच रेफरी इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित क्रिकेट बोर्ड को सौंप सकते हैं।
Also read: ODI Ranking:वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगाई छलांग, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को नुकसान