Search KhabarFast

Press ESC to close

देहरादून विनोद कश्यप हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इम्तियाज समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; 7 अभी भी फरार

देहरादून विनोद कश्यप हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इम्तियाज समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; 7 अभी भी फरार

Vinod Kashyap Murder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विनोद कश्यप हत्याकांड में को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इम्तियाज को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि 7 अन्य की तलाश जारी है। इससे पहले इम्तियाज के घर पर बुलडोजर चलाया गया। दरअसल, शनिवार रात विकास नगर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर शुरु हुई दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में विनोद को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चनाव फैल गया।

मामले के सामने आने के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आई। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद अब 5 आरोपी सलाखों के पीछे हैं, जिनमें से इम्तियाज का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा सात आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो हर संभव प्रयास कर रही है।

Also read: उत्तराखंड के पौड़ी में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। लेकिन तभी पड़ोसी खेत के मालिक इम्तियाज सहित दूसरे गुट के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इम्तियाज, विनोद और उनके भाईयों के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश थी। जिस वजह से पानी के विवाद को तूल मिली और मामला हिंसक हो गया और लोगों ने विनोद और उसके भाई पर हमला बोल दिया। जिस वजह से विनोद की मौत हो गई, जबकि उसके भाई गंभीर रुप से घायल हो गए।

विनोद की हत्या के बाद से इलाके में तनाव और बढ़ गया था। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और इंसाफ की मांग की। जबकि कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाके हुए पथराव किया गया और एक आरोपी के घर में आग लगा दी। दूसरी तरफ, प्रशासन ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी इम्तियाज के घर पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई में छिपे हत्यारोपियों को झज्जर पुलिस ने दबोचा, एक नाबालिग से समेत तीन गिरफ्तार, जितेंद्र डीघल हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा

Haryana News: हरियाणा के झज्जर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चर्चित दिव्यांग जितेंद्र डीघल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई में छिपकर रह रहे थे,लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2 और 3 जून की मध्यरात्रि को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव डीघल निवासी जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

Haryana news : हरियाणा में कैबिनेट मंत्री ने दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात , इस दिशा में उठाया बड़ा कदम

Haryana news : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर

Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हुई 23.21 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast