Search KhabarFast

Press ESC to close

IMD Weather Forecast: अगले 7 दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD Weather Forecast: अगले 7 दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जल्द ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम पलट रहा है। इस दौरान तेज आंधी और भारी बारिश होने से मौसम सुहाना हो जाएगा। बता दें, मॉनसून केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में दस्तक दे चुका है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में आज सुबह से मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह के समय तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है। इसी के साथ हल्की धूप भी बनी रही। IMD ने 15-16 जून को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। अधिकतम तापमान 36-38°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहेगा। ये स्थिति एक-दो दिन तक ऐसी ही बनी रहेगी। 

Also read: पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान बातचीत का किया समर्थन, क्षेत्रीय शांति बहाली की अपील

UP-हरियाणा में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में 15-19 जून तक गरज-चमक और बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में इस हफ्ते गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। राजस्थान में 15-21 जून तक पूर्वी भाग में बारिश और पश्चिमी भाग में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने बताया है कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। ये सिलसिला अगले 6-7 दिनों तक जारी रह सकता है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। 15 से 21 जून तक भारी बारिश का अनुमान है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Traffic New Rule: नए ट्रैफिक चालान नियमों के खिलाफ दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, 24 सितंबर के लिए किया ये बड़ा ऐलान

दिल्ली की जिला अदालतों में सोमवार को वकीलों ने एक दिन के लिए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। यह विरोध केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के संशोधित नियम 167 के खिलाफ किया गया।

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! दिसंबर में शुरू होगी गोल्डन लाइन की पहली 8.4 किमी मेट्रो सेवा

दक्षिण दिल्ली के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर है। गोल्डन लाइन का पहला हिस्सा दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच 8.4 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर मेट्रो दौड़ेगी।

दिल्ली SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख मतदाताओं को भेजे गए नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

SC on Delhi voter verification process: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान “तार्किक विसंगतियों” के आधार पर 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) से सवाल किया और इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast