Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, UP-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम; जानें आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, UP-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम; जानें आज का वेदर अपडेट

IMD Rain Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव से तापमान हल्की-फुल्की कमी देखा गई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी और बारिश भी होगी। जबकि कुछ इलाकों में गर्मी और लू बरकरार है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग की मानें तो ये सिलसिला आने वाले 1-2 दिनों तक जारी रह सकता है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली चमकने और 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

Also read: IMD Weather Forecast: अगले 7 दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP-हरियाणा का मौसम

इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों में बारिश संभव है। जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिली। इस दौरान धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Traffic New Rule: नए ट्रैफिक चालान नियमों के खिलाफ दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, 24 सितंबर के लिए किया ये बड़ा ऐलान

दिल्ली की जिला अदालतों में सोमवार को वकीलों ने एक दिन के लिए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। यह विरोध केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के संशोधित नियम 167 के खिलाफ किया गया।

दिल्ली SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख मतदाताओं को भेजे गए नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

SC on Delhi voter verification process: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान “तार्किक विसंगतियों” के आधार पर 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) से सवाल किया और इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

महाराष्ट्र में UCC पर बनी कमेटी में फूट,रिटायर्ड जज ने खुद को समिति से किया अलग; दो बातों पर जताई असमहति

Maharashtra UCC Committee:महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता को लेकर बनाए गए सात सदस्यीय समिति के सदस्य और बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ने खुद को कमेटी से अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने UCC पर आम लोगों से राय लेने की प्रक्रिया को लेकर मतभेद का हवाला दिया। साथ ही एक गैर सदस्य की मौजूदगी पर सवाल उठाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast