Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : CM सैनी कल देंगें विकास कार्यों की बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Haryana news : CM सैनी कल देंगें विकास कार्यों की बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Haryana news : पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ सोमवार को बादली हलके के कई गांवों में पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मुनीमपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम का न्योता दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 जून को बादली हलके के गांव मुनीमपुर में आ रहे हैं। 

 

हमारी सरकार ने बादली हलके के लोगों की भावनाओं के अनुरूप कई विकास कार्य शुरू किए थे। अब ये कार्य धरातल पर पूरे हो चुके हैं और मुख्यमंत्री जी मुनीमपुर से इन विकास कार्यो का लोकार्पण कर जन सेवा को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती वो पूरा करती है। आप एक बार फिर मुनीमपुर इस बात के साक्षी बनेंगे।

Also read: Haryana News: हरियाणा में इन लोगों के कट सकते हैं राशन कार्ड और वोट, जानिये क्या करना होगा ?

धनखड़ ने कहा कि बादली को उपमंडल, तहसील, ब्लॉक बनाया, अब उपमंडल लघु सचिवालय का भव्य भवन आवासीय परिसर के साथ बनकर तैयार है। लोगों को एक छत के नीचे सभी सरकार की सुविधाएं मिलेंगी। कुलाना में बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए महिला महाविद्यालय शुरू किया गया अब महिला महाविद्यालय कुलाना का नया भवन बनकर तैयार हैं।  

 

इसी तरह इजरायली तर्ज पर मुनीमपुर में बागवानी किसानों के  लिए फूल एवं बीज उत्कृष्टïता केंद्र बनकर तैयार है। रईया में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र एवं बागवानी अनुसंधान केद्र बागवानी किसानों के लिए जीवन रेखा साबित होगा इनके अतिरिक्त जल घर, कई गांवों में विद्यालयों नये भवन बनकर तैयार हैं। इन प्रोजेक्ट के अतिरिक्त जिला मेंं अन्य प्रोजेक्ट तैयार हैं उन सभी का उद्ïघाटन मुनीमपुर में मुख्यमंत्री जी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की विशेषता है कि जिस विकास कार्य का शिलान्यास किया उसका उद्घाटन भी हमारी सरकार करती है। ये हमारी सरकार की अनूठी उपलब्धि है। विपक्षी शिलान्यास करके लोगों को बहकाते थे और वोट लेने के बाद भूल जाते थे।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की झज्जर से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल


राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि पूरे क्षेत्र मेंं मुख्यमंत्री जी के दौरे को लेकर जोश और उत्साह माहौल है।  मुनीमपुर मेंं क्षेत्र की सरदारी से पूरे दल बल के साथ मुनीमपुर पहुंचने का न्यौता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अतिरिक्त हम बादली हलके के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नये विकास कार्यो की मांग भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखेंगे। 

 

हलके के गांवों मेंं पहुंचने पर बड़ी सख्यां में ग्रामीणों ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को भी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हलके के याकूबपुर,सोंंधी,निमाना, तोय दादरी, नंगला, सिंकदरपुर, सुहरा, जहांगीरपुर, खुंगाई, बादली, पेलपा सहित कई गांवों का दौरा करेंगे और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का न्योता देंगे।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: NHM कर्मचारियों के अंतर-जिला तबादले पर नई गाइडलाइन, इन कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Haryana News: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्मचारियों के अंतर-जिला पुनर्नियोजन को लेकर नई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को दूसरे जिले में पुनर्नियोजन की सुविधा मिल सकेगी।

Uttarakhand News: ₹50 के किराए के मांगे ₹300, आम यात्री बनकर निकले ARTO; 105 चालान, 25 वाहन जब्त

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में ऑटो और विक्रम चालकों की मनमानी पर परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा आम यात्री बनकर ऑटो-विक्रम में सवार हुए और किराया वसूली की पूरी हकीकत जानी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast