Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान ने बदली पूरी रणनीति, बाबर-शाहीन बाहर, युवा फरहान को सौंपी कमान

पाकिस्तान ने बदली पूरी रणनीति, बाबर-शाहीन बाहर, युवा फरहान को सौंपी कमान

Pakistan Asian Games squad: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई नए खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में आकिफ़ जावेद, अली रज़ा, माज़ सदाक़त और साद मसूद जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं। साथ ही टीम में कप्तान की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फरहान को दी गई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ अब्दुल समद को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस युवाओं पर भरोसा जताया है। एशियन गेम्स 2026 के बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और सलमान अली आगा को टीम में जगह नहीं दी गई है। चयनकर्ताओं ने युवा ब्रि Also read: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, मोहम्मद सिराज हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह, जानिए कौन हैं वोगेड पर भरोसा जताया है। सलमान अली पहले पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने टीम की कमान भी संभाली थी। वहीं बाबर और शाहीन भी उसी टीम का हिस्सा थे। लेकिन  एशियन गेम्स 2026 में उन्हें टीम जगह नहीं मिली है।

T20 फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा एशियन गेम्स 2026

2026 एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट मुक़ाबला T20 फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा, जो 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। गोल्ड मेडल के लिए कुल 10 टीमों के बीच मुकाबला होगा। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफ़गानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान-आपस में भिड़ेंगी। मेज़बान जापान के साथ-साथ अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने पुरुषों के क्रिकेट मुक़ाबले के लिए सीधे जगह बनाई है।

पाकिस्तान टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मोकिम और उस्मान खान।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लिटन दास का बड़ा बयान...भारत में खेलने को तैयार थे खिलाड़ी, लेकिन सुरक्षा कारणों से टीम हुई बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान लिटन दास ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा और चर्चित बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि टीम के खिलाड़ी भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन अंतिम फैसला उनके हाथ में नहीं था।

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, मोहम्मद सिराज हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह, जानिए कौन हैं वो

Mohammed Siraj: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इस दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ की जगह, पुरुष चयन समिति ने दोनों T20I सीरीज़ के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को सिराज का रिप्लेसमेंट चुना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast