Search KhabarFast

Press ESC to close

लिटन दास का बड़ा बयान...भारत में खेलने को तैयार थे खिलाड़ी, लेकिन सुरक्षा कारणों से टीम हुई बाहर

लिटन दास का बड़ा बयान...भारत में खेलने को तैयार थे खिलाड़ी, लेकिन सुरक्षा कारणों से टीम हुई बाहर

Litton Das on T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान लिटन दास ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा और चर्चित बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि टीम के खिलाड़ी भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन अंतिम फैसला उनके हाथ में नहीं था। लिटन दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि बांग्लादेश टीम को बताया गया था कि भारत में सुरक्षा को लेकर कुछ चिंताएं हैं। इसी कारण टीम के खेलने पर सवाल उठे और बाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने का फैसला किया।

लिटन इस फैसले से नहीं थे सहमत

लिटन ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा कि खिलाड़ी इस फैसले से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा, “हम भारत में खेलना चाहते थे, लेकिन हमें बताया गया कि वहां सुरक्षा ठीक नहीं है। हमने यह भी कहा कि हम पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं, जहां सुरक्षा काफी सख्त रहती है।” उन्होंने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान में खेलने के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम होते हैं, यहां तक कि सुरक्षाकर्मी हर समय मौजूद रहते हैं। लिटन ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे पाकिस्तान जैसे देश में सुरक्षित तरीके से खेल सकते हैं, तो भारत में खेलने को लेकर इतनी चिंता क्यों दिखाई गई।

सवाल से बचते दिखे खिलाड़ी 

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि कुछ लोगों का कहना है कि किसी खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा नहीं जताई थी, तो लिटन दास ने सीधा जवाब देने से बचते हुए संकेतों में कहा कि हालात और सत्ता बदलने के साथ बयान भी बदल जाते हैं। उनके इस बयान को बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति और निर्णय प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। 

क्या थी न खेल पाने की वजह?

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। लिटन दास के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में फिर से सुरक्षा और राजनीति को लेकर बहस तेज हो गई है।

Also read: India A Vs Sri Lanka A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, मोहम्मद सिराज ने 12 गेंद में किया शिकार 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast