Uttarakhand News: उत्तरखंड के मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। जहां अनियंत्रित होकर एक कार सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चारों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने और खाई में घनी झाड़ियां होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF की टीम खाई में उतरकर चुनौतीपूर्ण अभियान चलाया।
जानकारी के मुताबिक, झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में एक छोटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF और फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस द्वारा SDRF और फायर टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मौके से रेस्क्यू टीमों द्वारा अभी तक एक महिला का शव खाई से निकाल लिया गया है।
ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा
मौके पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर चता चला कि एक मारुति सिलेरियो कार की ढलान पर ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था और बातचीत में उत्तरकाशी से आना बताया था। सामान लेकर जैसे ही कार सवार कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान हो चुकी है। सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, 2- मनीत उम्र 19 वर्ष, 3- सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 A नेहरू नगर गाज़ियाबाद उम्र 48 वर्ष, 4- संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 वर्ष का सवार की मौत हो गई।