Search KhabarFast

Press ESC to close

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

Sapna Choudhary Married Life: हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए भूचाल को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सपना ने अपने पति वीर साहू पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकायत करते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दायर की है।

तो वहीं, इस मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को सपना को अंतरिम सुरक्षा प्रदान कर दी। कोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। इसके अलावा कोर्ट ने पति को उनसे संपर्क करने, उनके घर या कार्यस्थल पर आने से रोक दिया है। बता दें, सपना चौधरी और वीर साहू की शादी साल 2020 में हुई थी। इस शादी से दोनों के 2 बेटे (पोरस और शाहबीर) भी हैं।

सपना चौधरी ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप

बता दें, बीते कुछ समय से सपना चौधरी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थी। सुनने में आ रहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही हैं और वह अपने पति से तलाक ले रही हैं। लेकिन शायद अब ये हकीकत में होने वाला है। दरअसल, हाल ही में सपना चौधरी ने दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट में अपने पति के खिलाफ एक याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक स्थानों पर भी हंगामा किया। इन सब चीजों से परेशान होकर सपना इतनी मजबूर हो गई कि उन्हें अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ ससुराल छोड़ना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Also read: Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

कोर्ट ने दिए अंतरिम सुरक्षा के निर्देश

सपना ने अपनी याचिका में चोटों के फोटो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूत पेश किए। बता दें, इस याचिका की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सिंह कर रही हैं। जिन्होंने सबूतों को देखते हुए सपना को अंतरिम सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

पति वीर साहू के लिए भी दिए आदेश

कोर्ट ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा है कि सपना के पति वीर साहू अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकते और न ही वह उसने मिल सकते हैं। सपना ने अपनी याचिका में बताया था कि उनकी आगामी फिल्म ‘मोमाकू’ का प्रीमियर जल्द होने वाला है। उस दौरान निजी सुरक्षा व प्रोफेशनल कामों में कोई बाधा न आए, इसके लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है।

‘ये एक ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां...’, ‘Article 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर हुए गदगद; शेयर किया भावुक पोस्ट

Aditya Dhar on Article 370 wins 3 National Awards: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' को तीन पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी शामिल है। इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ने यामी गौतम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शशवत सचदेव के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार भी जीता है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast