Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी पर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास, NDA नेताओं का लगने जा रहा जमावड़ा

पीएम मोदी पर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास, NDA नेताओं का लगने जा रहा जमावड़ा

PM Modi's 12-year Tenure: नरेंद्र मोदी का बतौर प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल होने के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश में पहले आम चुनाव होने से पहले, 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के मुखिया थे।

वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगातार कार्यकाल के लिए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया है। वहीं, बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का खड़े होकर अभिवादन भी किया।      

लगातार तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी  

बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में बहुमत हासिल करने और 2024 में लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत मंडपम में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का नेतृत्व किया था।    

Also read: Aaj Ka Mausam: बस दो दिन और तपेगी धरती! फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP-हरियाणा में बरसेंगे बादल

एनडीए नेताओं की बैठक  

बताया जा रहा है कि एनडीए बुधवार यानी 10 जून को राजधानी में एक अहम बैठक करेगा, जिसमें केंद्र में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाया गया। भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, एनडीए शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, साथ ही गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के नेताओं का भी जमावड़ा लगने वाला है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

15 अक्टूबर से लागू होगा UPI का ये नया नियम, बढ़ सकती है छोटे दुकानदारों की मुश्किलें!

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ मर्चेंट ट्रांजेक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4 फीसदी Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा।

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की गई याचिका

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहु्ंच गया है। 2000 रुपए से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast