Firing In South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व में क्लीवलैंड में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने कहा कि जंपर्स बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे। जहां उन्हें इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल में एक और पीड़ित की मौत हो गई।
हमलावरों ने 10 लोगों की हत्या की
पुलिस ने कहा कि 10 से ज्यादा संदिग्धों को कथित तौर पर एक सफेद गाड़ी से बस्ती के पास उतारा गया था। उसके बाद बताया जा रहा है कि हमलावर दो रास्तों से अंदर घुसे और इलाके में घूमते हुए निवासियों पर गोलियां बरसा दीं और फिर उसी गाड़ी में बैठकर भाग गए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोप है कि क्लीवलैंड में एक पेट्रोल स्टेशन के पास सफेद टोयोटा क्वांटम गाड़ी से 10 से ज्यादा संदिग्धों को उतारा गया था।
Also read: अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े, लेकिन ट्रंप ने ड्राफ्ट डील में मांगे बदलाव; जानें कहां तक पहुंची बात
हालांकि, हमले का मकसद का अभी तक पता नहीं चला है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाश तेज की है और लोगों से संदिग्धों की जानकारी साझा करने की अपील की है।