Search KhabarFast

Press ESC to close

June Ekadashi Calendar: भगवान विष्णु के भक्तों के लिए खास रहेगा जून का महीना, बन रहे दो एकादशी के शुभ योग

June Ekadashi Calendar: भगवान विष्णु के भक्तों के लिए खास रहेगा जून का महीना, बन रहे दो एकादशी के शुभ योग

Ekadashi Vrat June 2026: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत रखना शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार जून में दो बड़ी एकादशी एक साथ पड़ रही हैं। पहली एकादशी 11 जून को पड़ रही है, जिसे परमा एकादशी कहा जाता है। तो वहीं, दूसरी एकादशी 25 जून को मनाई जाएगीय़ ये निर्जला एकादशी होगा। इन दोनों एकादशियों में भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन में सुख, समृद्धि का वास होता है।

Also read: Horoscope Today 10 June 2026, Aaj Ka Rashifal: बुधवार को मेष, कर्क समेत इन पांच राशियों के बदलेंगे ग्रह, ऑफिस मेम मिलेगा प्रमोशन

परमा एकादशी की तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी भगवान विष्णु के ‘परम पुरुषोत्तम’ स्वरूप को समर्पित है। एकादशी तिथि की शुरुआत 11 जून (गुरुवार) की सुबह 12:57 बजे होगी। जिसका समापन उसी रात 10:36 बजे होगा। व्रत पारण का समय 12 जून 2026 को सुबह 5:23 बजे से 8:10 बजे तक रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह एकादशी तीन साल में एक बार ही आती है, इसलिए हिंदू घर्म में इसका विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ व्रत भी रखा जाता है। ऐसा करने से पिछले जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आर्थिक परेशानियां भी दूर होती है।

निर्जला एकादशी की तिथि

हिंदू घर्म में निर्जला एकादशी को सबसे कठिन और फलदायी माना जाता है। इस बार एकादशी की तिथि 24 जून शाम 6:12 बजे शुरू होगी। इसका समापन 25 जून रात 8:09 बजे होगा। व्रत पारण का समय 26 जून 2026 को सुबह 5:25 बजे से 8:13 बजे तक रहेगा।

इस दिन भक्त बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग पूरे साल की 24 एकादशियों का व्रत नहीं रख पाते, उन्हें निर्जला एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और मोक्ष का वरदान मिलता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बुधवार को भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है।

Ganesh Visarjan 2026: 3, 5, 7 या 10 दिन...कब करना चाहिए गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन? यहां देखें क्या कहता है हिंदू धर्म

Ganesh Visarjan Dates: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 सोमवार को बप्पा काआगमन हो चुका है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्तों ने नाचते-गाते बप्पा का स्वागत किया। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली, लेकिन इस बीच भक्तों का उच्साह कम नहीं हुआ।

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों, औजारों को आराम देने की परंपरा हैं सबसे खास, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Machines Resting Tradition on Vishwakarma Puja: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके अलावा इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast