Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में आपसी विवाद में हुई दो गुटों के बीच फायरिंग, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा में आपसी विवाद में हुई दो गुटों के बीच फायरिंग, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पथरेड़ी गांव स्थित अंसल पायनियर सिटी की साइट पर स्क्रैप का काम लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जैसे की जानकारी मिली है कि देखते ही देखते आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच सरेआम फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार काले रंग की गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर दूसरे पक्ष के साथ टकराव किया। इसी टकराव में वहां खड़ी कई गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और साइट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही घटना में शामिल लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : सपना चौधरी ने पति वीर साहू के खिलाफ दर्ज करवाया केस, लगाए ये बड़े आरोप

Haryana news : हरियाणवी डांसर और 'बिग बॉस' फेम सपना चौधरी को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

Haryana news : हरियाणा में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम के ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स इलाके में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने

ये 5 जिले NCR से होंगे बाहर! हरियाणा सरकार को क्यों फायदे से ज्यादा हो रहा नुकसान

Haryana NCR Districts: दिल्ली और आसपास के राज्यों के क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) कहा जाता है। इन क्षेत्रों में UP, राजस्थान और हरियाणा राज्य आता है। लेकिन NCR में सबसे बड़ा हिस्सा हरियाणा का है। वहीं, बीते कुछ समय से इन क्षेत्रों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सरकार NCR को सिकोड़ने की तैयारी में है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast