Search KhabarFast

Press ESC to close

INDIA ब्लॉक बैठक में खड़गे का बड़ा बयान, ‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’

INDIA ब्लॉक बैठक में खड़गे का बड़ा बयान, ‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’

INDIA Bloc Meeting: राजधानी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बनी। साथ ही उन्होंने एक नारा भी जारी किया। ‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी। साथ ही नीट मामले लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखेगा। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आज हमारे INDIA गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें 25 पार्टियां शामिल हुई थी। सभी ने अपनी-अपनी राय दी। उसके बाद हमने 5 मुद्दों पर सहमति जताई है और इनपर हम डटकर काम करेंगे, लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे। पहला बिंदु है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश को SIR को लेकर पत्र भेजने पर सहमति बनी। वोट चोरी और चुनाव चोरी को लेकर पत्र मुख्य न्यायधीश को पत्र दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाते रहेंगे। खड़गे ने नीट पेपर लीक को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान भी गठबंधन के लोग मिलेंगे।

Also read: कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "केंद्र सरकार को मौजूदा नाजुक आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दों और लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। इस बात पर सहमति बनी कि सभी पार्टियां हर दो महीने में बैठक करेंगी। मॉनसून सत्र के दौरान संसद में तालमेल बनाए रखने के लिए विपक्ष के नेता के कार्यालय में हर सुबह बैठकें होंगी। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे जी और हेमंत सोरेन जी भी वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए और अपनी राय रखी। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast